लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कैसा रहने वाला है गुरुवार का ये दिन आपके लिए, पढ़ें 16 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2020 07:11 IST

आज का राशिफल: धनु राशि के जातकों को मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। वहीं, मीन राशि के लिए भी दिन बहुत शुभ नहीं है। पढ़ें 16 अप्रैल का राशिफल

Open in App

मेष

यह दिन आपके लिए काफी शुभ होगा। ऑफिस में विचारों में थोड़ा अंतर आपके लिए चुनौती लेकर आयेगा लेकिन इससे आप पार आसानी से पा लेंगे। शाम को अच्छा खाना आपके दिन का सुखद अंत करेगा। आज आप काफी प्रभावी साबित होंगे। 

वृषभ 

आप अपने कार्यों में नये प्रयोगों के साथ आगे बढ़ेंगे। इसके बाद दिन में भी आपका अपने परिवार, दोस्त या रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितेगा। अगर आप छात्र हैं तो आज आपका पढ़ने में मन लगेगा और साथ ही आप कुछ अलग और रचनात्मक कार्य भी करेंगे।

मिथुन 

यह समय परिवार के साथ कुछ समय बिताने का है। आपको आज ये अहसास होगा कि आपने अपने दोस्तों और परिवार को कई दिनों से उतना समय नहीं दिया, जितना देना चाहिए। वैसे, आज आप इनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। इससे आपका परिवार और आपके दोस्त भी खुश होंगे।

कर्क

आज आप अपने रूचि वाले विषय में कुछ खास और बेहतर करेंगे। साथ ही आज आपको बीते हुए दिनों और घटनाओं की भी याद आ सकती है। आज आप किसी खास इंसान को अपने दिल और दिमाग में चल रही बात भी बता सकते हैं।

सिंह 

आप पिछले कई दिनों से कुछ समस्याओं से अगर जूझ रहे हैं तो आज इसका निवारण हो सकता है। आपको अपनी समस्या के जड़ के बारे में पता चलेगा। कारण पता चलने के बाद आप इसे आसानी से हल कर सकेंगे। इसके लिए बस आपको थोड़े साहस की जरूरत होगी।

कन्या 

आज आप बेहद उत्साहित हैं और किसी भी चुनौती को लेने के लिए तैयार हैं। आपके काम का स्थान या कार्यालय से आपको कुछ फायदा मिलने की आज उम्मीद है। आपको आराम करने की भी जरूरत है। इसके मायने य़े हुए आज अपको अपने शरीर और स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

तुला 

आज आप अपने बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश में होंगे और इसके लिए काफी मेहनत भी करेंगे। दोपहर में आपको कुछ अच्छी खबर भी मिल सकती है। यह खबर शिक्षण संबंधी विषय से संबंधित होगा। शाम को आपका समय ध्यान लगाने और प्रार्थना में व्यतीत होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। किसी भी लंबी यात्रा को हालांकि टालने का प्रयास करें। ये समय आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ गुजारेंगे।

धनु 

आज आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। हो सकता है कि आपने जितनी मेहनत की हो, उसका उतना फल नहीं मिले। इससे लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज आपको कोई और परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

मकर 

आज आप अपने रचनात्मकता के मामले में सर्वश्रेष्ठ लय में होंगे। अगर आपका उत्साह बढ़ता है तो आप क्लासिकल म्यूजिक और डांस सीखने में रूचि जगा सकते हैं। शाम को आप रोमांटिक मूड में होंगे और आपकी शाम अच्छी गुजरेगी।

कुंभ 

आप खुशमिजाज किस्म के व्यक्ति हैं। आज आप अपने व्यक्तित्व की वजह से दूसरों पर और खासकर ऑपोजिट सेक्स वाले सदस्यों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। ऑफिस में दूसरे सहकर्मियों को आपके मदद की जरूरत होगी। बाद में शाम में आपके प्रेमी/प्रेमिका से बिताये कुछ अच्छे पल आपको राहत देंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है और आपको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करना होगा। व्यापार के लिहाज से भी देखें तो आपको दिये हुए कर्ज को मिलने बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। रिलेशनशिप के मुद्दे पर भी थोड़ी परेशानी का सामना आपको करना होगा। आपको बस आज धैर्य के साथ स्थिति का सामना करना होगा। इसके अलावा आप कुछ खास नहीं कर सकेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग