लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कैसा होगा आज रविवार का दिन आपके लिए, पढ़ें 15 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 07:15 IST

आज का राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। वहीं, कन्या जातक आर्थिक मसलों पर ज्यादा चिंता में डूबे होंगे। पढ़ें 15 मार्च का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला राशि के जातक आज जल्दबाजी में नहीं ले कोई फैसलावृश्चिक राशि के लिए व्यस्तता वाला दिन, मकर राशि वाले भावनाओं पर रखें काबू

मेष

आज आप पर काम का दबाव होगा। हालांकि, दबाव सहने की क्षमता के कारण आप इससे पार पा सकेंगे। दिन के आखिर में इस व्यस्तता के बाद तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या हल्का संगीत सुनें। वृषभ

आज आप अपने पेशे से ज्यादा व्यक्तिगत मसलों में उलझे रहेंगे। आज आप इनसे आगे बढ़कर निपटने की कोशिश कीजिए। अपने उत्साही और व्यवहार-कुशलता पर भावनाओं को हावी नहीं होने दें। खासकर शाम में इससे बचने की जरूरत है। मिथुन 

आज आप ज्यादा रोमांटिक मूड में होंगे और 'कामदेव' से बचना आज आपके लिए मुश्किल होगा। हालांकि, ये आपको अपने विवेक पर फैसला करना है कि आप किस नाव पर सवार होना चाहते हैं।

कर्क 

आज आपकी प्रेमिका या आपके प्रेमी को कोई सरप्राइज मिल सकता है। आप भी रोमांटिक मूड में होंगे। आप दोनों आज शॉपिंग पर जाएंगे और अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको वो भी हासिल हो सकता है, जो आप चाहते हैं। हालांकि दिन के बाद आपको ज्यादा खर्चे पर थोड़ा अफसोस भी होगा।

सिंह 

आप अपने सहयोगात्मक रवैये और सामंजस्य बैठाने की कला के कारण लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। आज आपके कई मुद्दों पर दूसरे से चर्चा होगी। साथ ही आज आप उन ऐसे लोगों के भी संपर्क में आ सकते हैं जिनके विचार और सोच आपसे मिलते हैं।

कन्या

आज के दिन पैसों से जुड़े मुद्दों पर आपका ज्यादातर समय जाएगा। हालांकि, तमाम मुश्किलों से निपटने का भी आपको बखूबी समय मिलेगा और इसमें घबराने और हताश होने वाली कोई बात नहीं है। ये जरूर है कि आपको वित्तीय मुद्दों से निपटने के लिए आसान रास्ता नहीं मिलेगा और थोड़े मुश्किल फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। आपका अनुभव और लोगों से निपटने की कला की बदौलत आपको सही रास्ता मिलेगा और आप सही फैसला ले सकेंगे।

तुला 

जल्दबाजी और लापरवाह रवैये के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में घर से बाहर काम के दौरान आज आपको थोड़ा ज्यादा जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। सावधान रहिये और अपने काम पर ज्यादा ध्यान दीजिए। ऐसा कर आप मुश्किलों से पार पा सकेंगे। आज जिस प्रोजेक्ट या काम पर लंबे समय से लगे हुए थे, वह काम पूरा होने के करीब पहुंचेगा और इसका फायदा आपको मिलेगे।

वृश्चिक

आज का दिन व्यस्तता वाला होगा और थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। आप हो सकता है कि अपने दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर सहमत नहीं हो, लेकिन आप इसे पसंद करेंगे। आप बाकी पड़े सभी कामों को खत्म कर सकेंगे, जिससे आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर यह आपके लिए नई आशाओं का दिन होगा।

धनु

आपको पता कि कहां जाना है और आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। आप आज उर्जा से भरपूर होंगे और काम को लेकर उत्साही होंगे। इससे आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको उम्मीद से बेहतर नतीजा भी मिलेगा।

मकर

आज भावनाएं आपकी सफलता की राह में रोड़े अटकाएंगी। इसलिए आप भावनाओं पर आज थोड़ा काबू रखें। यह आपके भविष्य के लिए भी ठीक नहीं है। अपनी बातों और   विनम्र व्यवहार से आज आप लोगों का दिन जीतने में सफल होंगे।

कुंभ 

आज आपके लिए यात्रा का योग है। वैसे बेहतर होगा कि आप अकेले ही यात्रा करें क्योंकि अगर आप किसी के साथ या कुछ लोगों के साथ यात्रा पर जाते हैं उनकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में भी आप हालांकि, अपने मौज मस्ती के लिए कुछ जगह निकालने में सफल होंगे।

मीन 

आज काम में आप अपने कौशल और क्षमता का बेहतर उपयोग करेंगे और लोगों पर प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे। साथ ही कला और कलात्मक चीजों के लिए अपने अंदर छिपे चाहत को भी विकसित और जाहिर कर सकेंगे। आज आप कला से जुड़ी कोई नई चीज भी खरीद सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?