लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कन्या राशि के लिए बहुत शुभ रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें 14 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2020 07:29 IST

आज का राशिफल: मकर जातकों के लिए आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है। वहीं, धनु जातक अपने कार्यों को लेकर उलझन में रहेंगे। पढ़ें 14 मार्च का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला जातकों के लिए आज सामाजिक तौर पर मान-सम्मान का दिनवृषभ राशि के लिए आज कोई बड़ा फैसला नहीं लेना ही बेहतर होगा

मेष

आज आपके जीवन में प्रेम का बोलबाला रहेगा। घर-परिवार में शांति होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मनोरंजन और खरीदारी में पैसे खर्च करेंगे। शत्रुओं से संभलकर रहें। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

वृषभ

आज आप अपने दिल के अधीन होंगे। इसलिए बड़े फैसले नहीं लें। भावुकता कई बार मुश्किलों में फंसाती है। इसलिए सावधान रहें। धैर्यवान बने रहे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से लगाव और प्रेम की प्राप्ति होगी।

मिथुन

आज का आप का दिन बौद्धिक कार्यों और चर्चा में व्यतीत होगा। दोपहर बाद व्यावसायिक वर्ग को व्यवसाय में लाभ होगा। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधियों के समक्ष आप विजयी होंगे। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कर्क

आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कुछ रूकावटें जरूर मुश्किलें पैदा करेंगी। आशावान रहने की जरूरत है। कहीं पैसे आदि निवेश करने के लिए आज समय शुभ नहीं है। विदेश से चिंताजनक समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह

आज आपका समय दोस्तों और परिवारजनों के साथ अच्छा रहने वाला है। दोस्तों की मदद कर सकेंगे। नौकरी खोज रहे जातकों के लिए कोई शुभ समाचार आ सकता है। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

कन्या

आज भाग्य आपके साथ है। एक तरह से मान कर चला जा सकता है कि कुछ भी आपके खिलाफ नहीं होगा। कुल मिलाकर दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बिना खास कोशिश के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसलिए दिन का आनंद ले पर साथ ही सचेत भी रहें।

तुला 

आज सामाजिक तौर पर आपके लिए मान-सम्मान का दिन है। ऑफिस या दूसरे सामाजिक कार्यों में आपकी बातें होंगी। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। मनोरंजन पर पैसे खर्च करेंगे। दोस्तों या रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होने की उम्मीद कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आज आपको समस्या में डाल सकता है। इसलिए सावधान रहें। किसी करीबी के साथ कोई अनिष्ट घटना परेशान कर सकती है। आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप देने की जरूरत है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

धनु

अपने कार्यों को लेकर उलझन में रहेंगे। कला क्षेत्र में और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। मित्रों और संतान पक्ष से लाभ होगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। 

मकर

आज का दिन व्यस्त है। अपने सहकर्मियों और दोस्तों पर प्रभाव डालने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने प्रेमी/प्रेयसी के साथ शाम को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ

पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि, मेहनत के अनुसार नतीजा नहीं मिलने से निराशा हो सकती हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध और अपनी वाणी पर संयम रखें।

मीन

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं पड़ें। रिश्तों को लेकर थोड़ी खींचतान हो सकती है। धैर्य से काम लें और अपने व्यक्तिगत जीवन पर बेहतर तरीके से ध्यान दें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?