लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले आज नहीं उलझे किसी विवाद में, मेष जातक भी रखें वाणी पर संयम, पढ़ें 13 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2020 07:19 IST

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों को आज अपने कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत है। सिंह राशि वालों का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। पढ़ें 13 मार्च का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला जातकों के लिए व्यस्त दिन, रहेगा काम का दबावकन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा, मौज-मस्ती सहित दोस्तों और परिवार के साथ गुजरेगा दिन

मेष

आज अपने प्रियजन के साथ कुछ अच्छे और बेहतरीन लम्हे बिताने के मौके आपको मिलेंगे। कुछ नया शुरू करने या सीखने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। हालांकि, साथ ही वाणी पर संयम रखना भी जरूरी है।

वृषभ

आज अपने स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। भाग्य आपके बहुत साथ नहीं है। कुछ रूके हुए कार्यों में हालांकि सफलता मिलेगी। धन का खर्च अधिक होगा और इससे परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर चिंता होगी।

मिथुन

आज अपने बच्चों को लेकर चिंता छाई रहेगी। उनके और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। नये कार्य आज के लिए टाल दें। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी देगी।

कर्क

आज आपको अपने कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत है। भावुकता आप पर छाई रहेगी। निर्णय लेने में उलझन की स्थिति होगी। परिवारजनों से भी तकरार की आशंका है। स्फूर्ति और आनंद का अभाव रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मदद मिलेगी। कार्यों में सफलता के योग हैं। कहीं घूमने आदि की योजना भी बना सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों की मदद से कार्यों को सफलतापूर्वक खत्म करने में सफल होंगे।

कन्या

आज आपका दिन मौज-मस्ती और घूमने आदि में बितेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। हालांकि, दिन के उतर्राध में या शाम तक कुछ आपाधापी का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि ये आपके दिन भर की मौज-मस्ती के मूड को खराब कर दे। हालांकि, कुछ घंटों की जद्दोजहद के बाद इन परेशानियों से दूर हो जाएंगे।

तुला 

शाम अच्छी रहने वाली है। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे पहले दिन का समय कुछ व्यस्त रहेगा। काम का दबाव ज्यादा होगा। अपनी भाषा पर संयम रखें और विवाद से आज दूर रहने की कोशिश करें। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। करीबी रिश्तेदारों से आया कोई समाचार आपको परेशान कर सकता है। उनको आपसे कुछ मदद की भी जरूरत पड़ सकती है। दूसरी ओर व्यक्तिगत रिश्ते बेहतर होंगे। विपरित लिंग की ओर आकर्षण ज्यादा रहेगा। 

धनु

आज आपके सामने एक अच्छा और आनंददायक दिन है। दिन लाभदायी रहने वाला है। आर्थिक समेत सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर

परिवार और संतानों के विषय में आज संतोष का अनुभव होगा। व्यापार के संबंध में यात्रा का योग है और ये लाभप्रद रहने वाला है। व्यवसायिक क्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियो की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। 

कुंभ

आज किसी के साथ गैर-जरूरी वाद-विवाद में नहीं उलझे। स्वास्थ्य भी खराब रहा सकता है। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। नौकरीपेशा जातक कार्य करते समय अपने सीनियर अधिकारी से संभलकर रहें। संतानो के विषय में चिंता बनी रहेगी। विदेश से आप को शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन

आज बेहतर है कि अपनी क्रोध और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। धन खर्च होने से परेशानी बढ़ सकती है। कानूनी फैसले धैर्यपूर्वक और सोच-समझकर लें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग