लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष राशि वाले नहीं करें आज ये काम, वृषभ जातक अपनी वाणी पर रखें संयम, पढ़ें 13 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 07:15 IST

धनु राशि के जातकों के लिए लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है। अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पढ़ें 13 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कुंभ राशि के जातक धैर्य से काम लें, परिवार में कलह के योग हैंसिंह राशि वाले सुस्ती और थकान का अनुभव करेंगे, कर्क के लिए व्यस्त होगा दिन

मेष

आपके लिए आज उत्साह और खुशियों वाला दिन है। व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में भी लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। लंबी यात्रा से बचें। बेहतर होगा कि इसे आज के लिए टाल दिया जाए।दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। 

वृषभ

आज पैसे के मामलों में सफलता आपके साथ है। दिन कुछ नीरस रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम है। वाणी मधुर रखें। बगड़े हुए काम बनेंगे। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। 

मिथुन

आज धन खर्च की अधिकता से कुछ मानसिक तनाव बढ़ सकता है। गैरजरूरी कार्यों में पैसे खर्च करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य का अभाव रहेगा।

कर्क

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह दिन और अगले कुछ दिन भी बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप अपनी क्षमताओं और समझदारी के कारण इस कार्य को सफलतापूर्वक खत्म करने में सफल भी रहेंगे। यश की प्राप्ति होगी। कुछ संपत्ति विवाद को लेकर अदालती कामकाज में फंस सकते हैं।

सिंह

आज दिन की शुरुआत के साथ ही शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव करेंगे। मन में निराशा पैदा हो सकती है। कार्य पूरा न होने पर हताशा भी अनुभव करेंगे। भाग्य साथ नहीं है इसलिए आज नये काम की शुरुआत नहीं करें। आफिस में अपने काम को लेकर सचेत रहें। व्यर्थ में ज्यादा मेहनत और भागदौड़ करना पड़ सकता है।

कन्या

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। वाकपटुता और मीठी वाणी का लाभ मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की निकटता बढ़ेगी। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। 

तुला

आप का झुकाव आज कलात्मक कार्यों की ओर रहेगा। ऊंची आकांक्षा आप पर हावी रहेगी। लक्ष्य को लेकर आप गंभीर हैं और इसलिए इसका फायदा भी आपको आज मिल सकता है। मेहनत करते रहिए और खुद में भरोसा करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्तता भरा होगा।

वृश्चिक

आज आर्थिक बोझ के कारण आप चिंतित रहेंगे। दिन के उतर्राध में कहीं से पैसे आने के बाद यह चिंता कम होगी। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में शाम तक लाभ का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

धनु

आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है। अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी वाकपटुता लोगों को आकर्षित करेगी। नकारात्मक भावना को मन में प्रवेश नहीं करने दें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मानसिक रूप से आप का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। संतान से सम्बंधित प्रश्न आपको परेशान करेंगे। सरकारी कार्यों में बाधा आएगी। प्रतिस्पर्धियो के साथ संभव हो तो वाद-विवाद टाल दीजिए।

कुंभ

अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार में कलह के योग हैं इसलिए धैर्य से काम लें और अपने क्रोध को काबू में रखें। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। आर्थिक रूप से तंगी रहेगी।

मीन

आज मनोरंजन पर पैसे खर्च होंगे। दिन उत्साह से भरा है। कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिकरूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स