लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: मेष के लिए बिजनेस में फायदे का दिन, तुला जातक रहेंगे उलझन में, पढ़ें दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2020 07:59 IST

आज का राशिफल: मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। धनु जातकों के लिए भी सफलता का दिन है। पढ़ें 11 मार्च का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क जातकों के लिए चुनौतियों का दिनसिंह राशि वालों पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, काम को लेकर रह सकता है तनाव

मेष 

बिजनेस में आज उन्नति का योग है। आपके आगे बढ़ने से आपके प्रतिद्वंद्वी ईर्ष्या महसूस करेंगे। मनोरंजन और पर्यटन पर पैसे खर्च करेंगे। अत्यधिक काम के कारण मानसिक थकान का अनुभव करेंगे।

वृषभ

आज आप उत्साह से भरपूर हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़ा पुराना विवाद परेशान कर सकता है। भावुकता पर जरूर संयम रखें। पिता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है।

मिथुन

आज पुराने मित्रों से मुलाकात से दिन आनंदित रहेगा। परिवारजनों से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई नया काम अभी शुरू नहीं करें और गलतफहमी से बचने की कोशिश करें। किसी पुराने लक्ष्य को लेकर अहम सफलता मिल सकती है।

कर्क

आज काम के दौरान उलझन की स्थिति में होंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सीनियर अधिकारी या बॉस की नजरों से बच कर रहें। अपने प्रेमी/प्रेयसी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर से जारी विवाद को भी खत्म करने का ये अच्छा दिन है।

सिंह

आज आपके जीवन में कुछ ऐसा हो सकता है जिसकी उम्मीद आपने नहीं की होंगी। कुछ काम को लेकर तनाव हो सकता है। वैसे लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। समाज में यश फैलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। 

कन्या

आज धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यो से दूरी बना कर रखेंगे और आपका मन इसमें नहीं लगेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

आज अपने फैसलों को लेकर आप उलझन में रहेंगे। ऐसे में नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखें। मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संपत्ति या धन निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

वृश्चिक

आज कार्यस्थल पर टीम लीडर के तौर आप असफल हो सकते हैं। इसलिए अत्यधिक उत्साह से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष रहेगा। व्यावसाय में लाभ के योग हैं। पत्नी और पुत्र से लाभ मिल सकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहना वाला है। इसलिए काम पर ध्यान दें। सफलता मिलने का योग है। नौकरीपेशा जातकों को धनलाभ हो सकता है। सैलरी में इजाफे का समाचार मिल सकता है। किसीके साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

मकर

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्य में सफलता मिलने से आनंदित महसूस करेंगे। यश में वृद्धि होगी। भावना के प्रवाह में ज्यादा नहीं बह जाएं इसका ध्यान रखें। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा।

कुंभ

आज आपको अपने ज्ञान और क्षमता को पहचानने की जरूरत है। लेखनकार्य और कला से जुड़े दूसरे कामों के लिए दिन शुभ है। आज कुछ अधिक भावुक रहेंगे। पुरानी बातें याद आएंगी। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन

आज काम से अलग आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। दिन के उतर्राध में कुछ पुराने बचे काम को आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। संतान से जुड़ी बात चिंतित करेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग