लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: होली पर आज क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा होगा दिन, पढ़ें 10 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2020 07:10 IST

आज का राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए आज व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है। खराब स्वास्थ्य जरूर परेशान कर सकता है। पढ़ें 10 मार्च का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कुंभ राशि पर आज काम का बोझ, मकर के लिए धन लाभ के योगवृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शुभ दिन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

मेष

आज आपके लिए होली का ये दिन लाभदायी रहने वाला है। अच्छे कार्य से यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्त्री मित्रों से लाभ मिल सकता है। किसी जगह पर्यटन का कार्यक्रम बना सकते हैं। कार्य के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है।

वृषभ

परिवार को लेकर आज चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ नया शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

मिथुन

आज काम के दौरान कुछ चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। स्वभाव में संयम रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कर्क

नए काम को आज शुरू करने से बचें। काम में अड़चन की आशंका है। गहरे पानी से दूर रहें। रिश्तेदारों से संपत्ति विवाद की आशंका है। धन और कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। आज इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है और इसका भरपूर फायदा उठाएं। व्यापार बढ़ेगा और लाभ के संकेत हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नये वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या

आज आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। खुद को अत्यधिक भावनाओं में घिरने से बचाने की कोशिश करें। किसी की छोटी बात भी आपको दुखी कर सकती है। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के दिन फलदायी है। संपत्ति संबंधित कार्य को आज के लिए टाल दें।

तुला

आज आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। इसका फायदा आपको कार्य में मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। मनपसंद भोजन मिलेगा। अतिउत्साह से बचें और विवाद से दूर रहें। यात्रा का योग बन सकता है।

वृश्चिक

आज आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई अच्छा समाचार अपने कार्य को लेकर मिल सकता है। धन का व्यय होगा। इस पर अंकुश रखें।

धनु

आज का दिन आपके लिए अहम और बहुत अच्छा होने जा रहा है। अपने बड़ों और बॉस से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि, कोर्ट-कचहरी के मसलों में सफलता का योग नहीं है। इसलिए इसे बाहर सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन इसमें अहम हो सकता है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा।

मकर

व्यापार के लिए दिन आज काफी अच्छा है। धन लाभ के योग हैं। खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है और इसलिए आप चिंति रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें और वाद- विवाद को टालें। अधिक खर्च की संभावना है। इसलिए जेब का ध्या रखें। स्त्री पक्ष से बचकर रहें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ

आज काम का बोझ आप पर छाया रहेगा। हालांकि, समय से आप अपने लक्ष्यों को आप हासिल करने में कामयाब रहेंगे। दिन के उत्तरार्ध में शारीरिक थकान, आलस्य अनुभव करेंगे। व्यवसाय के लिए दिन चुनौती पूर्ण है। संतान से मतभेद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा।

मीन   

आज आप जल्दबाजी में होंगे। धैर्य की कमी रहेगी। हालांकि, इसका बहुत नुकसान आपको नहीं होने वाला है। अपने लक्ष्य में सफल रहेंगे। सीनियर अधिकारी आपसे खुश होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल