लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: शुक्रवार का आज का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 8 मई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2020 06:51 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के जातक आज खुद पर संयम रखें। भाषा पर संयम रखें और वाद-विवाद से भी दूर रहें। वहीं, कर्क जातकों को पैसे का अत्यधिक खर्च आपको परेशान करेगा। पढ़ें राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक जातकों के लिए आज का दिन लाभदायी और शुभ हैमकर राशि में कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ, पर काम का भी होगा दबाव

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न करेगी। ये खबर आपकी पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हो सकती है। अपने काम को पूरी मेहनत से करेंगे और नतीजे भी अच्छे मिलने वाले हैं। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। 

वृषभ: अपने कार्यों को लेकर आप सतर्क और गंभीर रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी शैली से सभी खुश होंगे। दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। दिन के उतर्राध में धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए खुशियों वाला होगा। रूके हुए काम आसानी से खत्म होंगे। परिवार और बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा। 

कर्क: पैसे का अत्यधिक खर्च आपको परेशान करेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों की नजर से आज खुद को बचा कर रखें। नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।  

सिंह: आज आपके लिए सफलता का योगा। सभी कार्यों में ज्यादा मेहनत किए बिना भी नतीजे पक्ष में आ सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ का योग है। दिन अच्छा रहेगा। 

कन्या: आज का दिन आपके लिए मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के साथ कुछ ऐसा हो सकता है, जिसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की होगी। हालांकि, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। धीर-धीरे सबकुछ ठीक होगा। 

तुला: आज खुद पर संयम रखें। भाषा पर संयम रखें और वाद-विवाद से भी दूर रहें। उतर्राध में अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभ है। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

धनु: आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस में तरक्की होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा। विवाह के लिए इच्छुक हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर: आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। काम के बोझ की वजह से बेचैनी और थकान अनुभव करेंगे। संतानों से जुड़ी बात चिंता का कारण बन सकती है। 

कुंभ: आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कुछ असफलताएं आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार में भी विवाद की आशंका रहेगी।

मीन: आज दाम्पत्य जीवन में तनाव की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता से आप अपने टीम को लोंगो को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। कहीं लंबी यात्रा की योजना में बाधा आने की आशंका है। इसे टाल दें। दिन अच्छा रहने वाला है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग