लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal, 8 March: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की आज दशमी तिथि, पढ़ें 8 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2021 08:54 IST

8 March 2021 Rashifal: मेष, वृष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, पढ़ें आज का राशिफल।

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी से दोस्ती फायदा पहुंचाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। 

वृष: किसी खुशखबरी वाली सूचना से आपका दिन बन जाएगा। कानूनी मसलों में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद की आशंका बनी रहेगी। वाणी पर संयम की जरूरत है।

मिथुन: दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। खर्चों को लेकर चली आ रही चिंता से आज थोड़ी राहत मिल सकती है।

कर्क: व्यापार के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बेवजह किसी विवाद या परेशानी में खुद को नहीं उलझाएं। अपने काम से मतलब रखें। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। सीनियर अधिकारी सराहना करेंगे।

सिंह: संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। काम के सिलसिले में कुछ परेशानियां आ सकती है। धैर्य रखने की जरूरत है।

कन्या: राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस संबंध में सफलता के आज योग बन रहे हैं। धन के निवेश को लेकर भी दिन अच्छा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में बदलाव का अवसर मिल सकता है। इसे हाथ से जाने नहीं दें।

तुला: दिया हुआ कर्ज वापस होने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर कुछ चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आलस्य और थकान का अनुभव करेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष साबित हो सकता है।

वृश्चिक: नई जिम्मेदारियां आज आपको मिल सकती है। दिन मिलाजुला कर अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ के योग हैं। रूके हुए काम आसानी से पूरे होंगे। किसी से विवाद की आशंका है। इसलिए संयम बरतने की भी जरूरत है।

धनु: माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। करियर के क्षेत्र में मित्र से मदद मिलने की संभावना है। इससे लाभ होगा। परिवार में हालांकि विवाद की आशंका बनी रहेगी।

मकर: किसी पर जल्द भरोसा करने से परहेज करें। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए खर्चों पर काबू रखें। प्रेम के लिए दिन अच्छा है। अगर प्रेम प्रस्ताव रखने का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में सफलता मिल सकती है।

कुंभ: आर्थिक तौर पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों को लेकर विवाद रहने की भी आशंका है। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है।

मीन: कुछ नया काम शुरू करने के लिहाज से दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा गुजरने वाला है। काम आसानी से और सफलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान और यश मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग