लाइव न्यूज़ :

7 March Rashifal, 2021: वृष जातकों के लिए अच्छा है दिन, विरोधी होंगे परास्त, जानें दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2021 16:36 IST

7 March Rashifal, 2021: पंचांग के अनुसार ये फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। दिशा शूल पश्चिम दिशा का है। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देकर्क जातकों के लिए नए काम की शुरुआत करने के लिहाज से दिन अच्छावृश्चिक जातक वाद-विवाद से खुद को रखें दूर, वाणी पर संयम रखना जरूरी हैकुंभ जातकों के लिए मिलाजुला दिन, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर रह सकती है चिंता

मेष: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सभी के साथ अच्छे संबंध बनाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। काम आसानी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन कुछ भागदौड़ वाली रह सकती है। प्रियजन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ: यश और सम्मान बढ़ने का दिन है। लोकप्रियता मिलेगी। दुश्मन और विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक पक्ष यथावत बना रहेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण होगा और खुशहाली छाई रहेगी।

मिथुन: दिन अच्छा रहने वाला है पर सेहत पर ध्यान दें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा का योग है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद में सुलह के आसार हैं।

कर्क: नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत है। किसी करीबी से मतभेद की आशंका है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। नए लोगों से मुलाकात से फायदा पहुंचेगा।

सिंह: आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि मन को काबू में रखने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च या बेहवजह के विवाद में खुद को उलझाने से बचें। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में अच्छी सूचना मिल सकती है।

कन्या: छात्रों के लिए दिन अच्छा है। खासकर प्रतियोगी  परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस संबंध में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। नए कपड़े खरीदेंगे। बिजनेस में दिन लाभ वाला है। प्रेम प्रस्ताव के लिहाज से भी दिन अच्छा है। इस बारे में सोच सकते हैं।

तुला: समय के साथ मिलकर चलने की जरूरत है। हालात पर ध्यान दें। रिश्तों को लेकर सावधानी बरतें। व्यवसाय और नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: वाद-विवाद से खुद को दूर रखें और भाषा पर संयम रखना जरूरी है। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई विवाद हो सकता है। काम को लेकर उलझन बनी रहेगी। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

धनु: मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। दिन अच्छा है। पत्नी या पुत्र की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। गीत-संगीत या कला के क्षेत्र में रूचि रहेगी।

मकर: कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। कुछ मुश्किल परिस्थिति आ सकती है लेकिन आप बेहतर फैसले लेने में सक्षम हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कुंभ: बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन सकता है। व्यवसाय में कुछ नया करने की कोशिश फिलहाल टाल दें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा

मीन: दिन खुशियों में व्यतीत होने वाला है। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। दूर की यात्रा को टालना बेहतर है। मित्रों से काम के सिलसिले में मदद मिलेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग