लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: 7 दिसंबर का राशिफल क्या कहता है, मेष-वृषभ सहित सभी राशियों का हाल जानिए

By विनीत कुमार | Updated: December 7, 2020 10:33 IST

आज का राशिफल: आज 7 दिसंबर, दिन सोमवार है। मीन राशि के जातकों को आज विवादों से दूर रहने की जरूरत है। सिंह जातकों के लिए भी विवादों से बचने का दिन है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कन्या जातकों के लिए मानसिक तनाव, चिंतन वाला दिनमिथुन जातकों के लिए आज व्यापार अच्छे लाभ की संभावना, तुला जातकों के संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी

मेष- सप्ताह का ये पहला दिन आज आपके लिए थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है। नौकरीपेशा जातक को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ सकता है। कर्मक्षेत्र और कारोबार में भी चुनौतियां हैं। धैर्य की आज जरूरत है। संतान पक्ष की उन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ- भूमि सहित वाहन और स्थायी संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक विकास होगा। वाहन के खरीदने-बेचने की संभावना है। नौकरीपेशा और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन मध्यम है।

मिथुन- नौकरीपेशा जातक के लिए आज तरक्की और व्यापार में अनुकूलता है। आर्थिक विकास की उम्मीद रख सकते हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग हासिल होगा। साथ ही संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी।

कर्क- आज जरूरी है कि अपने क्रोध पर आप संयम रखें। इससे बने हुए काम भी बिगड़ने की आशंका रहेगी। व्यवसाय में दिन लाभदायी है।  सिंह- आज विवादों से बच कर रहने की जरूरत है। इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातक अगर नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में कुछ अच्छा समाचार मिल सकता है।

कन्या- मानसिक तनाव, चिंतन रह सकता है। कारोबार के लिए दिन वैसे अच्छा है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पैरों में दर्द, उदरजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। 

तुला- आज के लिए आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेश जातक के लिए भी दिन अच्छा है। संतान पक्ष को प्रगति मिलेगी। दूर की यात्रा को वैसे टालना ज्यादा बेहतर है। विवादों से दूर रहें।

वृश्चिक- कार्य स्थल में विस्तार संभव है। कारोबार-व्यापार में निवेश की स्थति बन रही है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

धनु- आर्थिक और मानसिक तौर पर दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातक को उन्नति के भी योग हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दर्दजन्य, उदरजन्य रोग कष्ट दे सकते हैं। 

मकर- ये दिन कुछ चुनौतियों भरा है। नौकरी, व्यापार, कार्य-स्थल में अतिरिक्त जवाबदारी होगी। हालांकि, उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से रक्तजन्य रोग परेशान करे सकते हैं। 

कुंभ- आज विशेष कार्यों में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और लाभ प्राप्त होगा। गहरे जल से खुद को दूर रखें।

मीन- आज आप मानसिक चिंतनों में उलझे रह सकते हैं। संपत्ति और कारोबार से संबंधित कष्ट हो सकता है। खुद को गैर-जरूरी विवाद में न उलझाएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतन व खर्चों में वृद्धि रहेगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग