लाइव न्यूज़ :

6 March Rashifal, 2021: किस राशि के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें 6 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2021 14:51 IST

6 March Rashifal, 2021: ये फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। दिशा शूल पूरब दिशा का है। पढ़ें आजा का राशिफल

Open in App

मेष: दिन कुछ मुश्किल भरा रहा सकता है। काम के पूरा नहीं हो पाने को लेकर बेचैनी महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी स्थिति कुछ गंभीर रह सकती है। आलोचक और शत्रु समस्या पैदा कर सकते हैं। दिन का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा।

वृषभ: आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। भाई का स्नेह मिलेगा। व्यवसाय के लिहाज से आज दिन प्रगति वाला है। विवाह के इच्छुक हैं तो इस संबंध में भी संयोग बन रहे हैं।

मिथुन: नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिलने की उम्मीद है। काम आसानी से पूरे होंगे। प्रेम संबंध में सफलता के दिन हैं। कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। थोड़ा वाणी पर संयम रखना चाहिए। छोटी बात पर किसी से अनबन हो सकती है।

कर्क: कार्यक्षेत्र में दिन चुनौती भरा है। सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। पति-पत्नी में भी किसी बात पर असहमति रह सकती है। क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह: दिन कुल मिलाकर आपके लिए ठीक गुजरेगा। काम आसानी से पूरे होंगे और दिनभर किसी बड़ी हलचल से सामना नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। घर में बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या: विदेश से सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। इस संबंध में कोई समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला: व्यापार और काम के लिहाज से दिन शानदार रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगाी। मान-सम्मान बढ़ेगा और लोगों को अपनी बातों से आप प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात दिन को और अच्छा बना देगी।

वृश्चिक: कार्यों को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। भूमि-स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

धनु: स्वास्थ्य संबंधी मसले आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। भाईयों से लाभ मिलेगा। व्यापार में आज कुछ नया शुरू करने के बारे में आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। 

मकर: घर की जिम्मेदारियों का बोझ से परेशान रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ का योग है। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है। शिक्षा को लेकर कोई अच्छी सूचना मिल सकती है।

कुंभ: कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। ऑफिस में सीनियर अधिकारी का साथ मिलेगा। संतान के विषय में शुभ समाचार की उम्मीद है

मीन: ध्यान पूरी तरह काम पर रखेंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं। लक्ष्यों को लेकर गंभीर रहेंगे। महिला मित्र से विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। गहरे जल से दूर रहें। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग