लाइव न्यूज़ :

Rashifal, 4 March, 2021: आज का राशिफल, पढ़ें आपके लिए कैसा रह सकता है गुरुवार का दिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2021 08:41 IST

Rashifal, 4 March, 2021: पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। दिशा शूल आज दक्षिण दिशा का है। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन जातकों के लिए नई नौकरी की संभावना, मिल सकती है इस संबंध में कोई खुशखबरीसिंह जातकों के लिए आज काम और व्यापार के क्षेत्र में भागदौड़ की स्थितिधनु जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी पर संतान पक्ष को लेकर बनी रह सकती है चिंता

मेष: दिन की शुरुआत कुछ मानसिक तनाव और भागदौड़ से रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक विकास के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष के लिए तरक्की का योग है।

वृषभ: मांगलिक कार्यों में अच्छा समय व्यतीत होगा। अविवाहित जातकों को विवाह संबंधित सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातक को तरक्की की सूचना मिल सकती है।

मिथुन: नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में सफलता मिल सकती है। शिक्षण से संबंधित जुड़े जातक को प्रगति मिलेगी। पराक्रम मे वृद्धि होगी। भाग्य आपके अनुकूल है।

कर्क: भूमि-वाहन आदि खरीदने का योग है। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थकान हावी रह सकती है।

सिंह: दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। कार्यक्षेत्र-कारोबार में भागदौड़ की स्थिति है। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आर्थिक चिंतन, परेशानी बनी रहेगी। न्यायिक कार्यों में सफलता के योग हैं।

कन्या: दिन मिलाजुलाकर अच्छा रहने वाला है। धर्म कार्यों में रूचि रहेगी। भूमि-निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। 

तुला: व्यापार-कारोबार में प्रगति का दिन है। खर्चों में वृद्धि होगी। भूमि, कृषि, गृह निर्माण कार्यों में यश मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र-कारोबार में विस्तार के योग हैं। नए करार या अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातक को पदोन्नति मिल सकती है। स्थान परिवर्तन होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहने वाला है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। 

धनु: कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मांगलिक-धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। किसी रिश्तेदार से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

मकर: राजकीय पक्ष से लाभ के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातक को मान-सम्मान प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से तनाव होने की आशंका है।

कुंभ: कारोबार-व्यापार के लिए दिन यथावत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है। भूमि-भवन निर्माण कार्यों में व्यवधान आ सकता है। पुरानी बीमारी कष्ट दे सकती है।

मीन: शिक्षण क्षेत्र में लाभ के योग हैं। मांगलिक कार्यों का योग है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्य आसानी से खत्म होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग