लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 30 November 2024: आज वृश्चिक राशि में सूर्य-बुध ग्रह के साथ चंद्रमा की युति, इन 5 राशियों को होगा महालाभ

By रुस्तम राणा | Updated: November 30, 2024 05:16 IST

Aaj Ka Rashifal 30 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 30 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: संपत्ति से जुड़े मामले में फायदा होगा। किसी को दिया हुआ धन उधार में मिल सकता है। आपको अपने खान पर ध्यान देना होगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज  घर और बाहर हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। हर कोई आपसे जुड़ने की कोशिश करेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। लवमेट्स को उपहार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपने विचारों को रखेंगे। किसी मुद्दे पर आपकी लोगों से बहसबाजी हो सकती है। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है, परंतु इस बीच अपनी सेहत का जरूर ख्याल रखें।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आप कुछ नया करेंगे। घरवालों के साथ समय का आनंद लेंगे। आज पूंजी का निवेश सोच-समझकर करें। खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप अपने दोस्तों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। घर के कामकाज में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी काम के पूर्ण होने पर आप आप सुकुन महसूस कर सकते हैं। व्यापार में आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला दैनिक राशिफल: आज बिजनेस में बढ़ने के लिए आपको मदद मिलेगी। हालांकि आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। घर में माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज धन की किसी को यूं हीं उधार में न दें। पहले जांच पड़ताल अवश्य करें। घर में बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। अचानक से आने वाली कोई समस्या आपको थोड़ी बेचैन कर सकती है।

धनु दैनिक राशिफल: आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावल में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने कलात्मक कार्य से सबको आकर्षित करेंगे। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए सामान्य बीतेगा। छात्र अपना समय मौज मस्ती में बिता सकते हैं। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा। आज घर के लिए कोई शॉपिंग कर सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल: आज आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग