लाइव न्यूज़ :

Rashifal, 3 March, 2021: बुधवार का दिन कैसा गुजरेगा आपका, पढ़ें 3 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2021 08:21 IST

Rashifal, 3 March, 2021: पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की ये पंचमी तिथि है। दिशा शूल आज उत्तर दिशा का है। पढ़ें 3 मार्च का राशिफल

Open in App

मेष: धैर्य की जरूरत है। किसी के साथ विवाद से बड़ा नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार से लाभ की उम्मीद है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृषभ: मानसिक तौर पर बेचैन रहेंगे। एकाग्रता की कमी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। 

मिथुन: आर्थिक तौर पर दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं सैर-सपाटे या घूमने जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुख से भरा होगा। पुराने कर्जों को खत्म करने में कामयाब होंगे।

कर्क: आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। कार्य में सफलता मिलेगी और विरोधी परास्त होंगे।

सिंह: व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आसपास के लोगों को अपनी बातों से आप प्रभावित करेंगे। मान-सम्मान और यश बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

कन्या: दिन शुभ है। धन खर्च सामाजिक कार्यों में होगा। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा है। लाभ का योग है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए ये नई मुलाकात लाभप्रद होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन का समाचार मिल सकता है।

तुला: दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। काम के बोझ के कारण मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन राहत भरा होगा। सीनियर अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। 

वृश्चिक: दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। भाग-दौड़ बनी रहेगी। उतर्राध में में अपने प्रियजन या परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। अच्छा और स्वादिष्ट भोजन प्राप्तो होगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर आज सफलता के योग हैं। वाणी पर संयम रखें और किसी विवाद से दूर ही रहने में बेहतरी है। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। किसी सरकारी कार्य में उलझ सकते हैं और इससे परेशानी बढ़ेगी।

मकर: दिन शुभ है। घर में सुख-शांति होगी। प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार का योग है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यश बढ़ेगा।

कुंभ: कोई बड़ी उपलब्धि या सफलता पाने का दिन है। नौकरीपेशा या किसी व्यवसाय से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। व्यवहार पर जरूर संयम रखें। धन का खर्च अधिक होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

मीन: सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। संतान पक्ष को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा। यात्रा के दौरान दुर्घटना की संभावना है। सावधानी बरतें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग