लाइव न्यूज़ :

27 February, 2021 Rashifal: शनिवार का दिन कैसा गुजरेगा, हर राशि का हाल, पढ़ें 27 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2021 15:50 IST

Rashifal, 27 February 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष की ये पूर्णिमा तिथि है। इसे माघ पूर्णिमा भी कहते हैं। इसके बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। पढ़ें 27 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देवृषभ जातकों पर रह सकता है काम का बोझ, स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरतसिंह राशि के कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है दिनधनु के नौकरीपेशा जातकों के लिए शुभ दिन, कार्यस्थल पर सफलता के योग

मेष: दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अच्छी बात ये है कि आप अपने मन की बात सुनेंगे। कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेंगे और नतीजों से संतुष्ट होंगे। क्रोध पर काबू रखें। किसी विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। नुकसान हो सकता है।

वृषभ: भविष्य संबंधी कुछ बातें आपको चिंता में डाल सकती हैं। काम को लेकर तनाव महसूस करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

मिथुन: आपका दिन अमोद-प्रमोद और मनोरंजन के साथ व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक रिश्तों पर और ध्यान देने की जरूरत है। समाजिक रूप से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने का दिन है।

कर्क: भाग्य आज आपके साथ है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध होंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह: कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रहने वाला है। अपनी क्षमता का अच्छा इस्तेमाल करेंगे। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुस्ती महसूस कर सकते हैं। कार्यों में मन नहीं लगेगा और थकान महसूस करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा।

तुला: परिवारजनों के साथ दिन अच्छा बितने वाला है। अगर किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो इस संबंध में पहल कर सकते हैं। दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। 

वृश्चिक: लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं मनोरंजन या घूमने के लिए जा सकते हैं। खर्च में अधिकता रहेगी। छात्रों के लिए दिन मुश्कल भरा हो सकता है। निराशा हो सकती है।

धनु: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सीनियर अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यवसाय में लक्ष्मी जी की कृपा है और धन लाभ की संभावना है। 

मकर: मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। इसका ध्यान रखने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्य परेशान कर सकते हैं।

कुंभ: नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मीन: घर में बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। विवाह के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अनावश्यक खर्च परेशान करेंगे। इसे टालें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग