लाइव न्यूज़ :

25 February Rashifal 2021: गुरुवार का दिन कैसा होगा, किसे मिल रहा है बृहस्पति देव का आशीर्वाद, पढ़ें 25 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2021 18:37 IST

25 फरवरी का राशिफल: ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि शाम 5.18 बजे तक है। इसके बाद चतुर्दशी की शुरुआत होोगी। पढ़ें राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देवृष जातकों के लिए रहने वाला है अच्छा दिन, पर खर्च की अधिकता रहेगीकर्क जातकों को परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती हैवृश्चिक जातकों के लिए किसी विवाद या बहस में फंसने की आशंका रहेगी, गैरजरूरी चर्चा से दूर रहें

मेष: आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि ध्यान रखें वाद-विवाद की स्थिति नहीं बने। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है।

वृष: खर्चों की अधिकता रहेगी। दिन अच्छा रहने वाला है। घर के रखरखाव और नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनाएंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बझ रहेगा।

मिथुन: धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। अगर अविवाहित हैं तो शादी को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने मित्र से मदभेद दूर होने की संभावना है। पति-पत्नी में संबंध और प्रगाढ़ बनेंगे।

कर्क: परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। अनजान लोगों पर भरोसा करना अच्छा नहीं होगा। भागदौड़ की स्थिति रह सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा।

सिंह: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भावुकता हावी रहेगी। इसलिए बड़े फैसलों पर सोच-समझकर निर्णय लें। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिल सकता है।

कन्या: कार्यों के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। रिश्तेदारों या मित्रों से अशुभ सूचना मिलने की आशंका है। किसी बात बहुत अधिक सोचने से तनाव बढ़ेगा। दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकता है।

तुला: पारिवारिक कार्यों को लेकर व्यस्तता रहेगी। काम में सफलता मिलेगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है।

वृश्चिक: किसी विवाद या बहस में फंसने की आशंका रहेगी। गैरजरूरी विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। कानूनी पचड़े भी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। क्रोध और हताशा का अनुभव कर सकते हैं। परिश्रम के मुताबिक शायद नतीजे नहीं मिले।

धनु: दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का समाचार मिलने की संभावना है। अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। अग्नि और गहरे जल से दूर रहें।

मकर: कुछ अचानक आई परेशानियां दिन खराब कर सकती हैं। दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ: किसी गलत निर्णय पर पछताना पड़ सकता है। भाईयों के साथ विवाद की संभावना है। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है।

मीन: अपने रोजमर्रा के कार्यों को लेकर आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। कार्यस्थल पर साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग