लाइव न्यूज़ :

24 फरवरी, 2021 राशिफल: बुधवार को प्रदोष व्रत, जानें कैसा रहने वाला है आपका दिन, पढ़ें 24 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2021 15:06 IST

24 February 2021 Horoscope: ये माघ मास का शुक्ल पक्ष चल रहा है। 24 फरवरी को प्रदोष व्रत भी है। पढ़िए 24 फरवरी, 2021 का राशिफल

Open in App

मेष: दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धन लाभी की संभावना है। हालांकि, कार्यों को लेकर चुनौती बनी रहेगी। मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। क्रोध पर संयम रखें।

वृषभ: दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल होगा। कार्यों या व्यवसाय में कुछ नया प्रयोग करने से सफलता मिलेगी। सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन: कार्यस्थल पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। अनावश्यक मुद्दों को लेकर परेशानी होने की जरूरत नहीं है। आंख और पेट संबंधी समस्या से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक या प्रेम संबंधों में सुधार होगा।

कर्क: आपके लिए समय अच्छा है। योजनापूर्वक काम करने से सफलता मिलेगी। उर्जा का सही इस्तेमाल करने की भी जरूरत है। कार्यस्थल पर प्रेम संबंध पनप सकते हैं। अपनी मीठी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

सिंह: आय में वृद्धि के संकेत है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में सफलता और आगे बढ़ने के मौके हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में कोई ठोस कदम बढ़ा सकते हैं। 

कन्या: दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। करियर के लिए भी दिन अनुकूल है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कामयाबी मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला: काम को लेकर बोझ ज्यादा रहेगा। भौतिक सुख में गिरावट का अनुभव करेंगे। लव लाइफ के लिए हालांकि दिन अच्छा है। छात्रों के लिए दिन मुश्किल रहने वाला है। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। मुसीबत में फंस सकते हैं।

वृश्चिक: काम को लेकर यात्रा का योग बन रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कानूनी कामों को लेकर कुछ उलझन हो सकती है। सफलता नहीं मिलने के आसार हैं। कोशिश जारी रखें।

धनु: संतान का स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। व्यवहार और क्रोध पर संयम बरतें। व्यवसाय में बाधा से तनाव रह सकता है। किसी से उग्र विवाद हो सकता है।

मकर: दिन मिलाजुला कर ठीक रहने वाला है। अपने रिलेशिपशिप को लेकर हालांकि लापरवाही नहीं बरतें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से पाला पड़ सकता है।

कुंभ: अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। उत्साह बढेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप और प्रणय प्रसंग बढ़ेंगे।

मीन: सामाजिक कार्यों या मनोरंजन में समय बितेगा। पत्नी या पुत्र की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को खुशखबरी मिल सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग