लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों के जीवन में आएंगी खुशियां, होगी धन की बचत

By रुस्तम राणा | Updated: September 22, 2024 05:14 IST

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 22 September 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।    

मेष दैनिक राशिफल: आज घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।   

वृषभ दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है। आपका मन शांत रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। 

मिथुन दैनिक राशिफल: संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं। लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी। आज आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। आज आप धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। मन में बेचैनी की भावना रहेगी। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। 

धनु दैनिक राशिफल: आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। सेहत के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। 

मकर दैनिक राशिफल: आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे।    

कुभ दैनिक राशिफल: आज लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल: आज छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा। आपके साहस में वृद्धि होगी।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी