लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आपके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, पढ़ें 22 मई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2020 06:50 IST

आज का राशिफल: कन्या राशि के जातक आज अपने काम को लेकर ज्यादा गंभीर और मेहनती होंगे। वहीं, कर्क राशि वालों को बहस या विवाद से दूर रहने की आज जरूरत है। पढ़ें 22 मई का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला जातक आत्मविश्वास से हैं भरपूर, नई सफलता का योगधनु राशि के जातकों का दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा दिन व्यतीत होगा, वित्तीय चुनौतियों में भी राहत

मेष 

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा है। आप अपनी क्षमता का बेहतर इस्तेमाल कर सकेंगे और नजीते भी आपके पक्ष में आते दिखेंगे। मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। हालांकि, अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।

वृषभ

आप अपने आसपास के लोगों की इच्छानुसार मदद कर सकेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो अब इस स्टेटस को बदलने के लिए तैयार हो जाइए। किसी खास से मुलाकात संभव है। संतान की ओर से नई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

मिथुन 

परिवार से जुड़ा कोई मसला आज आपको परेशान कर सकता है। जहां तक रिलेशनशिप की बात है तो यहां आपके लिए कोई समस्या नहीं है। वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लंबी यात्रा से बचें

कर्क 

आपके लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण है। घर में बड़ों से बहस या विवाद हो सकता है। संयम की विशेष जरूरत है। काम में भी खास सफलता के योग नजर नहीं आ रहे हैं। आपको और कड़ी मेहनत की जरूरत है। वित्तीय स्तर पर भी परेशानी के लिए तैयार रहें।

सिंह 

अध्यात्म की ओर झुकाव महसूस होगा। अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें खुश रखने की कोशिश करें। आपकी किसी बात से वे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर आपको संतुलित आहार लेने रहने की जरूरत है। आर्थिक लिहाज से भी दिन अच्छा है।

कन्या 

आप आज अपने काम को लेकर ज्यादा गंभीर और मेहनती होंगे। अपने फील्ड से जुड़े लोगों के और पहचान बनेगी और ये आपके लिए फायदे की बात होगी। कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सब संतुलित रहने वाला है।   

तुला 

आप आज आत्मविश्वास से भरपूर हैं। शादी-शुदा जिंदगी में भी रोमांस चरम पर होगा। काम के सिलसिले में नई सफलता का योग है। स्वास्थ्य को लेकर भी खास चिंता करने की जरूरत नहीं है। पैसे जरूर सोच-समझ कर खर्च करें।

वृश्चिक 

आपके लिए आज का दिन कोई सरप्राइजेज लेकर आने वाला है। नये रिश्तों के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क जरूर रहें।

धनु 

दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा दिन व्यतीत होगा। वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तो थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं तो इस मोर्चे पर आपको सफलता मिलेगी।

मकर 

स्वास्थय को लेकर आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सिंगल पुरुष और महिलाओं के लिए आज का दिन प्यार लेकर आने वाला है। आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। 

कुंभ 

आपके लिए संतुलित आहार और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आप परिवार से ज्यादा पेशेवर जिंदगी को तरजीह देंगे। इस वजह से परिवार  की कुछ नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। वित्तीय समस्या झेलनी पड़ सकती है।

मीन 

आप का आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिन अच्छा है और हर कदम पर सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, दोस्तों और परिवार के सहयोगी की आपको जरूरत महसूस होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा का योग था लेकिन इसे आपको टालना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग