लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किस पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढें 21 मई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2020 06:11 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि, उन्हें खान-पान पर ध्यान रखना चाहिए। कन्या जातक अपनी वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। पढ़ें 21 मई का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कर्क जातकों को संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती हैवृश्चिक राशि के लिए आज जोश और उत्साह वाला दिन, मीन जातकों पर होगा काम का दबाव

मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कई बार चीजें आपके हिसाब से नहीं होती और इसलिए धैर्य की जरूरत है। आप कोशिश जारी रखें और अपने काम में तेजी से आगे बढ़ें क्योंकि यही समय की मांग है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कार्यों में भी ज्यादा परेशानी नहीं आयेगी। 

वृषभ 

पुरानी यादें और घटनाक्रम आज आप पर हावी रहेंगे। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। आर्थिक परेशानी रह सकती है। पैसे की तंगी से जूझेंगे और इसे बचाने की कोशिश करेंगे। कर्ज जरूर वापस आ सकते हैं और इस लिहाजसे आपको धन का लाभ होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन 

आज आप भावनाओं से भरे होंगे। कार्यों में नुकसान हो सकता है। हर समस्या को लेकर अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बात करें। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा है।

कर्क 

आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रियल एस्टेट या इंश्योरेंस वगैरह में पैसे निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह 

कोई नई जिम्मेदारी आपका इंतजार कर रही है। काम का बोझ रहेगा। मानसिक तनाव भी होगा लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। शाम का समय बेहतर होगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

कन्या 

अपनी वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा आज के लिए टालना बेहतर होगा। 

तुला

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। पुराने दोस्तों और नाते-रिश्तेदारों से बात, मुलाकात संभव है। दोस्तों के साथ खर्च ज्यादा होगा। इस संबंध में सतर्क रहें। उतर्राध में वैसे खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। पति-पत्नी में संबंध और मधुर होंगे। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए जोश और उत्साह वाला है। हालांकि, चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। इसलिए सावधानी बरतें। बिजली का कार्य करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। प्रगति के नये मार्ग खुलेंगे।

धनु

आज मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और सीनियर अधिकारी भी खुश होंगे। बिजनेस में भी दिन अच्छा रहने वाला है। नई वस्तु खासकर बिजली से जुड़े उपकरण आदि आज खरीदने से बचें।

मकर

आज कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। दिन भर थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन शुभ है, संबंध मधुर होंगे।

कुंभ

आप आपको अपने गुस्से और उग्र व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है और चुनौतियां परेशान करेंगी। इसलिए कुछ भी नया करने की कोशिश नहीं करें। अपनी भाषा को संयमित रखें। दूसरों के विवाद में खुद को उलझाने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को सीनियर अधिकारियों से आज बच कर रहने की जरूरत है।

मीन

काम का दबाव आप पर हावी होगा। इस वजह से तनाव का अनुभव कर सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। परीक्षा आदि के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग