लाइव न्यूज़ :

Horoscope 20 March, 2021: कैसा होगा शनिवार का दिन आपके लिए, पढ़ें 20 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2021 15:32 IST

Rashifal, 20 March 2021: शनिवार का ये दिन फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। पढ़िए कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए ये दिन, 20 मार्च, 2021 का राशिफल

Open in App

मेष: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लोकप्रियता बढ़ेगी। अपनी बात से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों से टकराव से बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर और गहरे होंगे।

वृषभ: कार्यक्षेत्र पर तरक्की के आसार हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से फायदा पहुंचेगा। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा है। पार्टनर के साथ अच्छी मुलाकात होगी।

मिथुन: व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। किसी नए प्रोजोक्ट को लेकर शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। वाहन या प्रॉपर्टी में पैसे लगा सकते हैं। आपके फैसले सही साबित होंगे।

कर्क: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों-मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका बन सकती है। रिश्तों को लेकर शक होगा। सावधानी बरतें और वाणी और मन पर काबू रखने की जरूरत है।

सिंह: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। तरक्की के समाचार मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा होगा और रिश्तेदारों के साथ भी संबंध मजबूत होंगे। दान-धर्म के काम में पैसे लगा सकते हैं।

कन्या: नये प्रयोगों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। रचानत्मक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। छात्रों के लिए भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद में खुद को नहीं उलझाएं। मुश्किल परिस्थिति आ सकती है।

तुला: पिछले कुछ समय से चले आ रहे समस्याओं से निजात मिल सकती है। आपके काम का स्थान या कार्यालय से आपको कुछ फायदा मिल सकता है। किसी भी लंबी यात्रा को हालांकि टालने का प्रयास करें।

वृश्चिक: दिन चुनौतीपूर्ण है। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी मेहनत करना होगा। व्यापार के लिहाज से भी देखें तो चुनौकी सामने है। रिलेशनशिप के मुद्दे पर भी थोड़ी परेशानी का सामना आपको करना होगा। 

धनु: शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित महसूस करेंगे। दिन आर्थिक लिहाज से भी लाभदायी रहने वाला है। कहीं घूमने जाने या सैर-सपाटे आदि का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। पुराने कर्जों को खत्म करने की आज आप कोशिश करेंगे। 

मकर: किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। काम की शुरूआत में जीवनसाथी से सलाह लें, फायदा पहुंचेगा। लंबी यात्रा का योग बन सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। किसी कठिन परिस्थिति में वरिष्ठ या जानकरों से सलाह लेने से लाभ मिलेगा।

कुंभ: दिन शुभ रहने वाला है। स्नेहीजनों के साथ अच्छा समय बितेगा। सामाजिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ का योग है। बिजनेस से संबंधित कुछ नये लोगों से मुलाकात हो सकती है।

मीन: दिन भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। दिन के उत्तर्राध में  अपने प्रियजन या परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अच्छा और स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग