लाइव न्यूज़ :

Rashifal: 20 February, 2021: किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है शनिवार का दिन, पढ़ें 20 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2021 17:01 IST

20 February Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। दिशा शूल पूरब दिशा का है। पढ़ें 20 फरवरी, 2021 का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देवृषभ जातकों के लिए अचानक बन सकता है यात्रा का योग, टालना बेहतरकन्या जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण, कोई समस्याएं अचानक सामने आ सकती हैंवृश्चिक जातकों के लिए दिन अच्छा गुजरने वाला है, भाग्य आपके साथ है

मेष: काम को लेकर आज दबाव रहेगा। थोड़ी बेचैनी महसूस करेंगे और एकाग्रता भंग हो सकती है। निकट संबंधी या करीबी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। छात्रों के लिए दिन परेशानी भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर भी विवाद की आशंका रहेगी।

वृषभ: आकस्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। इसे वैसे टालना बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मसलों पर सफलता की उम्मीद है। संतान से संबंधित कोई बात आपकी चिंता बढ़ा सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन: व्यवसाय में लाभ के अवसर हैं। कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। पिता से संबंधित स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क: काम का दबाव रहेगा। दिनभर भागदौड़ और व्यस्तता रहेगी। वैसे आप भी हार मानने के मूड में नहीं हैं। सफलता मिलेगी। पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। सरकारी कामकाज में बाधा आ सकती है।

सिंह: दिन अच्छा रहने वाला है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। नये कार्यों को शुरू करने से बचना ठीक रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतें।

कन्या: दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अनचाही समस्याएं अचानक सामने आ सकती हैं। व्यापार में सतर्क रहें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बेहतर है। परिवार में आनंद का वातावरण होगा। छात्रों के लिए दिन बहुत सकारात्मक नहीं रहने वाला है।

तुला: दिन आपके लिए सुस्ती भरा है। थोड़े चिंतित भी रहेंगे। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखना ठीक होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। खर्च पर संयम रखें। 

वृश्चिक: दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य आपके साथ है। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। असमंजस की कुछ स्थिति रहेगी। बड़े फैसले टाल दें। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

धनु: युवाओं को करियर संबंधी कुछ सकारात्मक सूचना मिल सकती है। किसी की बातों को दिल पर नहीं लगाएं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

मकर: दिन आपके लिए उर्जा से भरा है। पूरे जोश के साथ आप अपने रोजमर्रा के काम को खत्म करने की कोशिश करेंगे। सगे-संबंधियों की ओर से सुखद सूचना मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अत्यधिक खर्च की आशंका है।

कुंभ: सेहत अच्छी रहेगी लेकिन कार्यों को लेकर कुछ परेशानी का सामाना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अनजान लोगों से दूर रहें। 

मीन: दिन के उतर्राध में कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। हालांकि घर में वाद-विवाद हो सकता है। संपत्ति विवाद को लेकर बुजुर्गों से राय लेना बेहतर होगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स