लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: किसका होगा भाग्य उदय, किसे उठानी पड़ सकती है कुछ परेशानी, पढ़ें 18 जून का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2020 07:10 IST

आज का राशिफल: कुंभा राशि के जातकों के लिए खर्च की अधिकता रहेगी। वहीं, मकर जातकों के लिए दिन अच्छा है।आज आपको अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। इस दिन का पूरा आनंद उठाएं। पढ़ें पूरा राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह जातकों के लिए अच्छा दिन, कार्यों में मिलेगी सफलतामिथुन जातक कुछ सावधान रहें, अनचाही समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं

मेष

आप के लिए दिन सुस्ती भरा है और इसलिए आप इसकी वजह से थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि, नौकरीपेशा ऑफिस में कुछ अच्छे और अलग हटकर सोचने के कारण यश प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। खर्च पर संयम रखें। शाम तक किसी रिश्तेदार की ओर से आया शुभ सामाचार आपको प्रसन्न करेगा।

वृषभ

नये कार्य शुरू करने के लिहाज से दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में भी लाभ के योग हैं।

मिथुन

आज आपके लिए दिन चुनौतीपूर्ण हैं। कुछ अनचाही समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। व्यापार में सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। परिवार में आनंद का वातावरण होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं होगा और शिक्षा से संबंधित कोई समाचार उनकी चिंता बढ़ाएगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य आपके साथ है। जिस काम में हाथ लगाएंगे, सफलता सामने होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। 

सिंह 

आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पिछले कई दिनों से अधूरे कुछ काम आप आज पूरा कर सकते हैं। नये कार्यों को आज शुरू करने से बचें। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है लेकिन यात्रा के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

कन्या

आसपास के लोगों का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ऐसे में आप मुद्दों को जल्द सुलझाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से रिश्ते मजबूत होंगे। दूसरों की चिंता को अपने सिर पर लेने का प्रयास नहीं करें। इससे नुकसान होगा। 

तुला 

दिन बढ़ने के साथ-साथ आज आपको कुछ परेशानियों का सामना कार्यस्थल पर करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले। धन लाभ की संभावना है। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ संघर्ष की संभावना है। 

वृश्चिक

आज लगातार व्यस्तताओं के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नए लोगों के साथ बौद्धिक चर्चा संभव है। हालांकि अतिउत्साह या किसी विवाद में खुद को उलझाने से बचें। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिन मिलाजुला कर अच्छा रहने वाला है।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। उनकी ओर से किसी सरप्राइज के लिए भी तैयार रहिए। परिवार से सहयोग मिलेगा। संघर्ष या विवाद से बचे रहेंगे। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

मकर

आज आपको अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। इस दिन का पूरा आनंद उठाएं। परिवार के लोगों के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी महसूस करेंगे। दोपहर बाद शांति महसूस करेंगे। आंखों का कष्ट हो सकता है।

कुंभ

आज खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार के लिए पैसे खर्च करने में आप कोताही नहीं बरतेंगे। हालांकि, साथ ही सावधान रहने की भी जरूरत है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मध्याहन के बाद कार्यालय में ऊपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। 

मीन

आज समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अपनी इच्छाओं को पूरा करने में पूरा जोर लगाएंगे। प्रेम में सफलता के योग हैं। आपके प्रेम प्रस्ताव को सकारात्मक जवाब मिल सकता है। विवाह के संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार आपको मिल सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग