लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 September 2022: आज इन 5 राशिवालों को होगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: September 17, 2022 06:50 IST

Aaj Ka Rashifal 17 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप प्रतियोगिता में बाजी मारेंगे। आपका मन शांत रहेगा। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है।

वृषभ: आज आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी फंक्शन में हिस्सा ले सकते हैं।

मिथुन: आज जीवन में यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में पढ़ाई को लेकर चिंता का भाव रह सकता है। आपकी छोटी-मोटी परेशानियां दूरी हो सकती हैं। 

कर्क: आज कुछ लोग जितना कर सकते हैं उससे अधिक करने का वादा करते हैं। आपको महत्वपूर्ण मामलों में ध्यान देने की जरूरत होगी। आज आपकी खुशियां बढ़ेंगी। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। सिंह: आज बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट से आपको फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। सोशल मीडिया में अधिक समय बिताएंगे।

कन्या: घर में काम ज्यादा रहेगा और माहौल भी बोझिल हो सकता है। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। किंतु किसी पर नाराज न हों।

तुला: आज आपको धन की लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। का दिन मनोरंजन और घूमने-फिरने में बीत सकता है। रोमांस के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। 

वृ्श्चिक: आज अपनी मेहनत से परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी प्रतिभा का पुरस्कार मिल सकता है। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। रोजमर्रा की समस्याएं कम होंगी। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत रहने की संभावना है।

मकर: आज एकतरफा प्यार आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पिताजी के साथ अच्छे रिश्ते अच्छे बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। किसी काम के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

कुंभ: आज किसी कार्य के पूर्ण होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी।

मीन: आज ऐसा कोई भी काम करने से पहले उसके अंजाम के बारे में सोच लें। वाहन आदि सावधानी से चलाएं। अपने आत्म-विश्वास को कम होने न दें। नया व्यवसाय शुरू कर ने की योजना बनेगी। ससुराल पक्ष से कहासुनी हो सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग