लाइव न्यूज़ :

Horoscope 17 March, 2021: मीन राशि में सूर्य के साथ शुक्र का आज मिलन, किसे होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2021 08:31 IST

आज का राशिफल, 17 मार्च (बुधवार): शुक्र आज मकर राशि से निकल कर मीन में आ रहे हैं। सूर्य भी अभी करीब एक महीने के लिए मीन राशि में हैं। ग्रहों के इस संयोग के बीच जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देमकर राशि से निकल कर शुक्र आज मीन राशि में आ रहे हैं, सूर्य पहले से हैं यहां मौजूद शुक्र के इस गोचर का विभिन्न राशियों के जातकों पर भी प्रभाव नजर आएगाकुंभ राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है दिन, मेष जातकों के लिए भी अच्छा होगा समय

मेष: कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा है। ऑफिस या कार्यालय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। आर्थिक लिहाज से जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ: काम को लेकर आज व्यस्त रहेंगे। व्यापार में भी व्यस्तता रहेगी और भविष्य को लेकर भी चिंता होगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन: व्यापार में साझीदार के साथ अनबन या विवाद की संभावना है। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। धन निवेश या नए व्यापार वगैरह की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क: कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन की संभावना है। इसलिए काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को रूके धन की प्राप्ति होगी।

सिंह: रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को कुछ और इंतजार या प्रयास करने पड़ सकते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकेंगे। रिश्तेदारों से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कार्यस्थल पर दिन अच्छा है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा।

कन्या: घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है।

तुला: पुराने रूके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक सुख-शांति रहेगी। संपत्ति विवाद में समाधान होने के आसार हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक: नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे। महिला मित्रों या सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्रेम प्रस्ताव में सफलता मिलने की उम्मीद है।

धनु: आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा है। काम पूरे होंगे और आपकी सलाह पर अधिकारी खुश होंगे। व्यापार में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्च भी बढ़ने के आसार हैं। इसलिए जेब पर काबू रखें। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं।

मकर: उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौती मिल सकती है। किसी की शिकायत से आपकी मुश्किलें बढेंगी। घर में कोई जरूरी चीज खराब होने से भी परेशानी बढ़ने की आशंका है। खर्च बढ़ेगा और सुख-सुविधा में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दबदबा बनेगा। व्यापार में भी दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतिद्वंद्वी आपसे पीछे रह जाएंगे। शत्रुओं पर भी भारी पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। पुण्य कार्य में धन खर्च करेंगे।

मीन: रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक होगा। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचारा मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई बुरी खबर आपको निराश कर सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग