लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: आज शत्रुओं से सावधान रहें कन्या राशि के जातक अन्यथा मुसीबत पड़ सकती है गले

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2025 05:29 IST

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 14 May 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। किंतु अधिक परिश्रम करना होगा। बड़े भाई-बहनों अथवा मित्रों की मदद से आप अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज मन किसी कारण से काम में नहीं लगेगा। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

सिंह दैनिक राशिफल: आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। टेक्निकल और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए अच्छा दिन है।    

तुला दैनिक राशिफल: आज रुके हुए धन का आगमन हो सकता है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। लेकिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें। छोटे भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। अपने क्रोध को शांत रखने का प्रयास करें।

मकर दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में तरक्की होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा। 

मीन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?