लाइव न्यूज़ :

Rashifal, 13 February 2021: शनिवार का दिन कैसा गुजरेगा, सभी राशियों का हाल, पढ़ें 13 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2021 15:19 IST

Rashifal, 13 February 2021: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि है। आज दिशा शूल पूरब दिशा का है। पढ़ें 13 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देमेष जातकों के लिए अच्छा रहेगा दिन, भाग्य का मिलेगा साथकर्क जातकों के लिए सतर्क रहने की जरूरत, कानूनी कार्यों को लेकर रहे सावधानवृश्चिक जातकों के लिए यात्रा का बन सकता है योग, पैसे के लेन-देन में रहें सावधान

मेष: उत्साहित महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने या पार्टी और जश्न की योजना बन सकती है। काम को लेकर ज्यादा चिंता नहीं रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। 

वृषभ: दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई करने वाले और उच्च शिक्षा के लिए अवसर खोज रहे जातक इस संबंध में कोई योजना बना सकते हैं। मौके को नहीं गंवाए। दिन आपके लिए पॉजिटिव है और नए रास्ते नजर आएंगे।

मिथुन: रिश्तेदारों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। थोड़े भावावेश में भी होंगे और इसलिए निर्णय लेने में कुछ उलझन हो सकती है। वरिष्ठजनों की राय लें। वैवाहिक जीवन और मधुर होगा।

कर्क: सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पहले आपको विशेष तौर पर सावधान रहें। ब्रोकर्स और ट्रेडर्स के लिए थोड़ा मुश्किल वक्त हो सकता है।

सिंह: पुरानी कुछ समस्याओं से निजात मिल सकती है। खुद को पॉजिटिव रखें। नई नौकरी के संबंध में अच्छी सूचना मिल सकती है। व्यापारियों के दिन अच्छा रहने वाला है। 

कन्या: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौती लेकर आया है। सीनियर अधिकारियों से बहस हो सकती है। इसलिए वाणी पर संयम रखें और धैर्य के साथ काम करें। तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। 

तुला: सरकारी कामकाज में परेशानी हो सकती है। दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क जरूर रहें। 

वृश्चिक: दिन अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। पैसे के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। 

धनु: कोई अहम और बड़ा फैसला ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। पैसे के निवेश के लिए दिन अच्छा है। यात्रा के दौरान सावधान रहें।

मकर: दूसरे से जुड़ी बहस से खुद को दूर रखें। बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। अपनी योजना पर ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। सफलता मिलेगी।

कुंभ: दूसरों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी मदद को लेकर कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। सावधान रहें। उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

मीन: आज काम के लिहाज से आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपको मनचाहा नतीजा मिलेगा। नदी, तालाब आदि गहरे जल वाले स्थान से दूर रहें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग