लाइव न्यूज़ :

Horoscope 12 March, 2021: शुक्रवार का राशिफल, कैसा होगा दिन, जानें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2021 15:57 IST

12 मार्च का राशिफल: पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की ये चतुर्दशी तिथि है। पढ़ें 12 मार्च का राशिफल

Open in App

मेष: प्रकृति को लेकर विशेष लगाव महसूस करेंगे। दिन अच्छा और बिना किसी बड़ी हलचल के शांति से गुजरेगा। बागवानी में हाथ आजमा सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

वृषभ: बिजनेस में तरक्की का दिन है। लाभ का योग है। कोई नई परियोजना शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। भावुकता हालांकि हावी रह सकती है। इसकी अधिकता से बचें। अपने परेशानी से खुद निपटने का प्रयास करें। 

मिथुन: दिन अच्छा गुजरने वाला है। किसी मित्र से मुलाकात से लाभ होगा। स्त्री पक्ष से विशेष लाभ की संभावना है। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा है। डेट पर जा सकते हैं।  पार्टनर से नजदीकी बढ़ेगी। किसी के साथ धन के लेन-देन में जरूर सावधानी बरतें।

कर्क: बिजनेस में किसी अचानक आए बड़े काम या डील के लिए तैयार रहने की जरूरत है। रूके हुए काम पूरे होंगे। उत्साह से बचने की जरूरत है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

सिंह: प्रतिद्वंद्वी और शत्रुओं से बचने की जरूरत है। छवि के धूमिल होने की आशंका लगी रहेगी। सावधान रहें और व्यवहार समेत वाणी पर संयम रखें। किसी अहम फैसले के लिए भी तैयार रहना होगा। 

कन्या: कार्यस्थल पर दिन मुश्किल भरा है। सीनियर अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। काम को लेकर चुनौती और तनाव बरकरार रहेगा। छात्रों के लिए कोई अच्छी सूचना आ सकती है। 

तुला: नए लोगों से मुलाकात के आसार है। दिन शुभ रहने वाला है। अपने बोली से बिगड़े काम बना सकते हैं। परिवार में ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में परेशान का दिन है। धैर्य रखने की जरूरत है।

वृश्चिक:  प्रोफेशनल लाइफ में कुछ झटकों और मुश्किलों के लिए तैयार रहना होगा। बॉस या सहकर्मी से अनबन हो सकती है। वैसे दिन भर की परेशानियों के बाद शाम सुकून वाली होगी। 

धनु: गैरजरूरी खर्चों से परेशानी बढ़ेगी। आय को लेकर चिंता रह सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें। आंखों से संबंधित परेशानी आ सकती है।

मकर: काम का काफी दबाव है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के दबाव में रहेंगे। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान और सावधानी बरतें।

कुंभ: रिश्तेदारों और दोस्तों से काफी सहयोग की संभावना है। थोड़े भावावेश में भी होंगे और इसी कारण कई विकल्पों में कुछ खास चुनने के दौरान उलझन में रहेंगे। संतान को लेकर चिंता रहेगी। लव लाइफ में भी चुनौती है।

मीन: आर्थिक चुनौतियां परेशान कर सकती हैं। कर्ज खत्म करने को लेकर परेशान रहेंगे। मन दुविधा में रहेगा। कानूनी कामों में दिक्कत आएगी। इस दिन के लिए दूर की यात्रा टालना बेहतर है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग