लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: आज मकर राशि वालों की आमदनी में होगी वृद्धि, पढ़ें राशियों का फलादेश

By रुस्तम राणा | Updated: August 12, 2025 05:18 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में आपका आत्म-विश्वास मजबूत रहेगा। लेकिन आत्म संयम का भी परिचय देना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिए वाद-विवाद टालें। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आप सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। किसी विवाह समारोह या पार्टी में जाने का संयोग है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज परिवार में प्रेम भाव की स्थिति बनी रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन में किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति रहेगी। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। घरवालों के साथ समय बीतेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको सावधान रहना होगा। आपकी वाणी में कठोरता का प्रभाव देखने को मिल सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आप अपने संपर्कों का प्रयोग लाभ पाने के लिए करेंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज व्यापार में आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, जिससे लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। आज किसी मंदिर या फिर तीर्थ स्थल पर जाना हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपको थकान हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल: आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज किसी को दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। किंतु पैसों की लेनदेन सफलतापूर्वक होगी। निजी समस्या के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। कार्य-व्यापार में सुधार होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वार्ता के दौरान संतुलन बनाए रखें। किसी से ऐसी बात न कहें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। मनोरंजन के साथ समय बिता सकते हैं। हालांकि काम के चलते यात्रा कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल: आज प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है। आपके आत्म-विश्वास में कमी नजर आएगी। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग