लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: किस पर होगी लक्ष्मी जी की कृपा, कैसा गुजरेगा दिन, पढ़ें 11 अक्टूबर का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2020 07:54 IST

आज का राशिफल: मिथुन जातकों को अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कर्क जातकों पर लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहेगी और व्यवसाय में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ें 11 अक्टूबर का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है दिन, प्रतिद्वंद्वी होंगे परास्ततुला जातकों को होगा धन लाभ, वृश्चिक आज वाद-विवाद या किसी से तकरार से बचें

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। खर्चे का भी जरूर योग बन रहा है और आप नये कपड़े, आभूषण खरीद सकते हैं। परिवार या किसी रिश्तेदार से लंबे समय से चला आ रहा मतभेद खत्म होगा। दिन व्यस्त रहेगा। शादी-विवाह के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ

आज आप पर काम का दबाव रहने वाला है। धैर्य बनाये रखें। ऑफिस में सीनियर या अपने बॉस अपयश मिल सकता है। दिन थोड़ा निराशा वाला हो सकता है। हालांकि, दोपहर बाद वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। 

मिथुन

संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। वित्तीय संबंधी बात आपकी चिंता बढ़ा सकता है। व्यवसाय में सहयोगी का सहयोग मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क

आज लक्ष्मी जी की आप पर कृपा रहेगी। व्यापार में मुनाफा रहने का योग है। पुराना कर्ज लौटेंगे। विपरीत लिंग के प्रति खास आकर्षण पैदा होगा। किसी खास की ओर आप आकर्षित होते चले जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छात्र करियर को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं।

सिंह

आपके प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे और दिन अच्छा गुजरने वाला है। अपने काम में सफल रहेंगे। आज काम में निर्धारित लक्ष्य हासिल करेंगे। उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि, धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें।

कन्या

आज वाणी पर संयम रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की बहस से बचें। मनमुटाव की आशंका है। पूंजी- निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आज कोई फैसला लेने का बेहतर समय है। भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला

मान-सम्मान आज समाज में आपका और बढ़ेगा। साथ ही धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके काम आसानी से आज पूरे होंगे और कोई बाधा नहीं आएगी। मित्रों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार से नुकसान की आशंका है। इसलिए इससे बचने की कोशिश करें। क्रोध पर भी संयम रखने की जरूरत है। किसी और के गैरकानूनी कामों में उलझने से बचने का प्रयास करें। अचानक किसी लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है।

धनु

आज अपनी वाकपटुता का लाभ आपको मिलेगा। सफलता हासिल होगी। यश मिलने की संभावना है। विपरीत लिंग आपकी ओर आकर्षित होंगे। खर्चे पर संयम रखें।

मकर

आज का दिन आपके लिए खासा व्यस्त रहने वाला है। मेहनत के अनुरूप नतीजे नहीं मिलने से निराशा होगी। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात से मन खुश होगा। कोई बड़ी खुशी भी मिल सकती है। खान-पान और अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ

आज आप उर्जा से भरे हुए हैं। आपने दिन की जो योजना बनाई है, सबकुछ वैसे ही गुजरेगा। काम का कुछ हद तक दबाव रह सकता है लेकिन आप इससे आसानी से पार पा लेंगे। शाम का वक्त दोस्तों के साथ बितेगा। 

मीन 

आज आपको अपने पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। यात्रा का योग है। नये कार्य को आज के लिए टाल दें। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग