लाइव न्यूज़ :

Horoscope 11 March, 2021: महाशिवरात्रि पर कैसा रहने वाला है आपका दिन, पढ़ें 11 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2021 15:59 IST

Rashifal, 11 March: पंचांग ये फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि भी दोपहर बाद शुरू हो रही है। ऐसे में महाशिवरात्रि का पर्व भी 11 मार्च को मनाया जा रहा है। पढ़ें राशिफल

Open in App

मेष: महाशिवरात्रि के मौके पर आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। छात्रों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। उच्च शिक्षा के संबंध में कोई गुड न्यूज मिल सकती है। दिया हुआ कर्ज वापस मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा।

वृषभ: बिजनेस में थोड़ी बहुत चुनौती या परेशानी आ सकती है। जल्द सब ठीक होगा। किसी से मतभेद की आशंका है। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अनजान लोगों से दूर रहना बेहतर है।

मिथुन: अपनी निजी बातें किसी से शेयर नहीं करें। अनावश्यक विवाद में फंसने की आशंका रहेगी। इसलिए कम बोलना बेहतर है। दाम्पत्य जीवन में भी कुछ मतभेद उभरने की आशंका है। व्यवसाय और नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क: विवाह करने के संबंध में विचार कर रहे हैं तो इस बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खानपान का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। धनलाभ के मौके है। नई नौकरी तलाश रहे हैं तो ये सफलता का दिन है।

सिंह: सफलता के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ सकता है। संभव है कि मन मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। विरोधियों पर हावी रहेंगे। पद्दोन्नति का समाचार मिल सकता है।

कन्या: सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा और काम आसानी से पूरे होंगे। शत्रु पक्ष कुछ अधिक सक्रिय रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और इसमें सफलता के भी आसार हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

तुलाः छात्र जातकों के लिए दिन अच्छा है। परिश्रम का मीठा फल मिलने वाला है। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। संयम से काम लें। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना ठीक नहीं है। बहुत सोच-समझकर निवेश संबंधी कोई फैसला लेना ठीक होगा। कानूनी काम अच्छे से निपट जाएंगे। घर के वरिष्ठ से कुछ विषयों पर सलाह ले सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं।

धनु: वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। दामपत्य जीवन बेहद मधुर रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे मौके मिलेंगे।

मकर: समाज में यश बढ़ने का दिन है। स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव से सामना हो सकता है। गहरे जल से दूर रहना चाहिए।

कुंभ: पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। व्यवसाय में भी लाभ के योग है। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके बेहद काम आने वाले हैं। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।

मीन: पारिवारिक दायित्व अच्छे से निभा सकेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। हालांकि धन खर्च भी अधिक होगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग