लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: आज वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा धन, जानें क्या है आपके भाग्य में

By रुस्तम राणा | Updated: May 10, 2025 05:40 IST

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज अपने कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। किसी अच्छे कार्य के लिए बॉस या फिर सीनियर आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। पिता जी की सेहत बढ़िया रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज  दृष्टि से आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप के भागीदारों के लिए समय अनुकूल है। आकस्मिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज मानसिक तनाव और अशांतिपूर्वक होगा। मध्याहन के बाद मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव का होगा। अचानक से कोई कार्य आ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। दोनों के बीच बढ़िया तालमेल दिखाई देगा। ऑफिस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मध्याहन के बाद आपके स्वभाव में क्रोध अधिक रहेगा। इसलिए आपके वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक है। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में आचार-विचार पर संयम बरतने की सलाह है। लव पार्टनर पर किसी तरह का दबाव न डालें। संतान के विषय में चिंता रह सकती है।  

तुला दैनिक राशिफल: आज आपके सुखों-संसाधनों में वृद्धि के संकेत हैं। घर में वातावरण आनंददायी और शांतिप्रद रहेगा। चल अचल संपत्ति में वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज प्रयासों के बाद भी सफलता मिलना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन फिर भी प्रयास जारी रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज किसी जरूरी मद में धन भी खर्च होगा। अपनी मधुरवाणी से आप अपने कार्य आसानी निकलवाने में सफल होंगे। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल: आज आप सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लेकिन किसी चीज को लेकर मन विचलित भी दिखाई दे सकता है। अनुभवी लोगों से सलाह लें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा। मन में किसी चीज को लेकर नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। मध्याहन के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाइ देगी। 

मीन दैनिक राशिफल: आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापारी-वर्ग लाभ प्राप्त होगा। माँ लक्ष्मी  की कृपादृष्टि रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स के सहयोग से सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग