लाइव न्यूज़ :

Horoscope 10 March, 2021: कैसा रहेगा बुधवार का दिन, सभी राशियों का हाल, पढ़ें 10 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2021 15:35 IST

Rashifal 10 March, 2021: पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की ये द्वादश तिथि है। दिशा शूल उत्तर दिशा का है। पढ़ें 10 मार्च का राशिफल

Open in App

मेष: दिन मिलाजुला रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। दिन के उतरर्राध में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में सफलता के योग हैं। नए मौके नजर आएंगे।

वृषभ: आपको स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात से लाभ होगा।

मिथुन: दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। उत्साह की कमी रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। नुकसान की आशंका है। कानूनी काम में अड़चन आएगी। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।

कर्क: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी खत्म होने की संभावना है। लव लाइफ के मामले में कुछ अच्छा घटित हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक विवाद से दूर रहें।

सिंह: दिन की शुरुआत भागगौड़ से भरी रह सकती है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद की भी आशंका है। हालांकि शाम का समय अच्छा रहने वाला है। कुछ अच्छे लम्हे बिताने का मौका मिल सकता है।

कन्या: वाद-विवाद से बच कर रहें। अनावश्यक नुकसान की आशंका बन रही है। नये कार्य के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। थोड़ा और विचार करने की जरूरत है। दान-पुण्य करें। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी।

तुला: दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में कुछ सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की जरूरत है। कार्यस्थल पर स्त्री पक्ष से चुनौती मिल सकती है।

वृश्चिक: कुछ सावधान रहने की जरूरत है। किसी करीबी या मित्र से धोखा मिल सकता है, दिल को चोट पहुंच सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धन की प्राप्ति होगी। छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु: दिन आपके लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर चुनौती है। धन को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।

मकर: खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। दिन बिना किसी बड़ी हलचल के गुजरेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका है। कर्ज लेने से बचें। संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

कुंभ: दिन आपके लिए अनुकूल है। मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि, कार्यस्थल पर कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप इससे पार पा लेंगे। गहरे जल से दूर रहने की जरूरत है।

मीन: वाहन या भवन सुख प्राप्त होने के संकेत हैं। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में लगातार प्रयास के बाद अब सफलता की उम्मीद है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग