लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: आज सुकून का होगा अहसास, लेकिन खर्चे में वृद्धि संभव

By रुस्तम राणा | Updated: August 10, 2025 08:05 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 10 August 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज किसी कारण से आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आत्म-विश्वास बढ़ेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं। कुटुंब में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप मन लगाकर कार्य करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम भी प्राप्त होगा। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे।    

कर्क दैनिक राशिफल: आज आप ऐसे लोगों से जुड़ेंगे जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। गृह क्लेश को लेकर मन दुखी रहेगा। आत्म-विश्वाम में कमी रह सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। मित्रों से सहायता प्राप्त होगी। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ होगा। थोड़ा सचेत होकर कार्य करें। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें।

तुला दैनिक राशिफल: आज के दिन वाहन सावधानी से चलाएं। सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखाई देंगे। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपको खुशी दे सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। फिर भी कारोबार में सुधार देखने को मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन के लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी के साथ शिकवे गिले दूर हो सकते हैं। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल: आज व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा झगड़ा हो सकता है। आज कुछ निजी परेशानियों के चलते परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज अपने प्रेम जीवन में आप रोमांटिक दिखाई देंगे। प्रियतम के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। धन से जुड़ा हुआ मसला आसानी से सुलझेगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज कारोबार में सुधार के लिए भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग