लाइव न्यूज़ :

1 March, 2021 Rashifal: मार्च महीने का पहला दिन, जानिए कैसा गुजरेगा समय, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2021 08:26 IST

Rashifal, 1 March, 2021: पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है। पढ़ें 1 मार्च का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देकर्क जातकों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, बढ़ सकता है काम का बोझतुला जातकों को संतान पक्ष से मिल सकती है कोई खुशखबरी, कार्यक्षेत्र में करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना मकर जातकों के लिए अच्छा दिन, शादी का विचार है तो इसे लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है

मेष: पैसे की तंगी परेशान कर सकती है। व्यवसाय और रुपये-पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ: अपने गुस्से और उग्र व्यवहार पर काबू रखें। दिन चुनौतियों से भरा है। कुछ भी नया प्रयास नहीं करें और संयमित रहें। गैरजरूरी विवादों को टालने का प्रयास करें या उसमें खुद नहीं उलझें।

मिथुन: नौकरीपेशा जातकों और व्यापार के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कार्यों आसानी से पूरे होंगे। यश और सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे।

कर्क: कोई नई जिम्मेदारी मिलने से काम का बोझ बढ़ेगा। थकावट महसूस करेंगे। काम को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। शाम का समय बेहतर होगा।

सिंह: नौकरीपेशा जातक अपने काम को लेकर आज सतर्कता बरतें। सीनियर अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपनी समस्या को लेकर अपने दोस्तों या सहकर्मियों से बात करने से मदद मिलेगी। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा है।

कन्या: आज खर्च में अधिकता रहेगी। इस संबंध में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पति-पत्नी में विवाद की आशंका है।

तुला: संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। इससे आपका दिन बन जाएगा। रियल एस्टेट या इंश्योरेंस वगैरह में पैसे निवेश करना बेहतर विचार है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक: दिन सुखमय रहने वाला है। परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

धनु: खान-पान को लेकर विशेष ध्यान रखें। पेट सम्बंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। संतान का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता रह सकती है। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी।

मकर: शादी का विचार है तो इसे लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिन अच्छा रहना वाला है। काम में सफलता का योग है। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में इजाफे का समाचार मिल सकता है। 

कुंभ: लेखन और कला से जुड़े कामों के लिए दिन शुभ है। किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा से बचना बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

मीन: भावुकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय खुद का ध्यान रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग