लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 08 November 2021: ये दो राशिवाले आज भूलकर भी न करें कोई नया काम, जानें क्या कहते हैं सितारे

By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2021 07:05 IST

Aaj Ka Rashifal 08 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष राशि: आज किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। मन धार्मिक और सामाजिक कार्य में लगेगा। कार्य में भाग्य भी आपका साथ मिलेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई- बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। 

वृषभ राशि: आज दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक क्लेश उत्पन्न हो सकता है। अचानक से समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको पैतृक संपत्ति लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर होंगे। 

मिथुन राशि: आज का दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। वहीं कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्च होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। साझेदारी में ज्यादा लाभ होगा।

कर्क राशि: आज आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी में संयम रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज आपके नए शत्रु बन सकते हैं, जिनसे भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह राशि: आज का दिन अच्छा बीतेगा। दिन की शुरूआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन मध्यकाल में आप थोड़े आलसी नजर आ सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। ज्ञान में वृद्धि होने की संभावना है। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि: आज दिन आपके लिए शुभ है। घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। आज कोई कीमती चीज भी खरीद सकते हैं। माता जी से रिश्ते बेहतर होंगे। उनकी सेहत में भी सुधार हो सकता है। अत्यधिक उत्साहित होने से नुकसान भी हो सकता है। 

तुला राशि:  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं होंगी। किसी समस्या को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य के भरोसे न रहें बल्कि, अपने कर्म करें।

वृश्चिक राशि: परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आदर मिलेगा। 

धनु राशि: आज का दिन अच्छा बीतेगा। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

मकर राशि: आज का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना हो सकता है। लेकिन यात्रा के दौरान अपने सामान की देखभाल करें।

कुंभ राशि: आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। 

मीन राशि: आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में दिखाई देंगी। आज कार्य-व्यापार में अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। ऑफिस में कोई नया प्रोजक्ट मिलेगा, जिसे करने में आपको आनंद और चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग