लाइव न्यूज़ :

8 February, 2021 Rashifal: सिंह जातक रहे सावधान, जानें दूसरी राशियों का भी हाल, 8 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2021 08:51 IST

8 फरवरी का राशिफल: पंचांग के अनुसार ये माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादश तिथि है। दिशा शूल पूरब दिशा का है। इस मौके पर राशिफल के अनुसार विभिन्न जातकों के लिए दिन कैसा रहने वाला है, जानिए

Open in App
ठळक मुद्देकर्क जातकों को मिल सकती है कोई नई जिम्मेदारी, काम का रहेगा बोझवृश्चिक जातकों पर पुरानी बातें और याद हावी रहेंगे, पैसे की तंगी से हो सकती है परेशानीधनु जातकों को स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत, मकर राशि वालों के लिए अच्छा दिन

मेष: आज का दिन दिन सुखमय रहने वाला है। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मानसिक तौर पर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

वृषभ: भावनाओं से भरे होंगे। संवाद की कोई गुंजाइश नहीं छोड़े, कार्यों में नुकसान हो सकता है। हर समस्या को लेकर अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बात करें। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन: धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। रोजमर्रा के कार्यो से दूरी बना कर रखेंगे और आपका मन इसमें नहीं लगेगा। व्यवसाय में हानि हो सकती है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क: कोई नई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ रहेगा और इस वजह से थकावट महसूस होगी। मानसिक तनाव भी होगा लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। शाम का समय बेहतर होगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

सिंह: गुस्से और उग्र व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है और चुनौतियां परेशान करेंगी। कुछ भी नया करने की कोशिश नहीं करें। भाषा को संयमित रखें। दूसरों के विवाद में खुद को उलझाने से बचें। 

कन्या: दोस्तों के साथ खर्च ज्यादा होगा। इस संबंध में सतर्क रहें। खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पति-पत्नी में विवाद की आशंका है।

तुला: बच्चों की सफलता पर खुशी होगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रियल एस्टेट या इंश्योरेंस वगैरह में पैसे निवेश कर सकते हैं। शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

वृश्चिक: पुरानी बातें और याद हावी रहेंगे। पैसे की तंगी से जूझेंगे और इसे बचाने की कोशिश करेंगे। दिए हुए कर्ज वैसे वापस आ सकते हैं और इस लिहाजसे आपको धन का लाभ होने की भी संभावना है।

धनु: स्वास्थ्य और विशेषकर खान-पान को लेकर विशेष ध्यान रखें। पेट सम्बंधी समस्याएं खड़ी होंगी। संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई के सम्बंध में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में रुचि रहेगी।

मकर: दिन अच्छा रहना वाला है। काम पर ध्यान दें। सफलता मिलने का योग है। नौकरीपेशा जातकों को धनलाभ हो सकता है। किसी के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा से बचें।

कुंभ: अपने ज्ञान और क्षमता को आपको पहचानने की जरूरत है। लेखनकार्य और कला से जुड़े दूसरे कामों के लिए दिन शुभ है। कुछ अधिक भावुक रहेंगे। पुरानी बातें याद आएंगी।

मीन: व्यापार के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कार्यों में भी ज्यादा परेशानी नहीं आयेगी। दिन बिना किसी बड़ी हलचल के गुजर जाएगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग