लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 07 September 2022: मेष, वृषभ और मिथुन राशिवालों होगा जबरदस्त लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का फल

By रुस्तम राणा | Updated: September 7, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 07 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आएगा। प्रभावी तरीके से आप अपनी बातों को रखेंगे। सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

वृषभ: आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपको आर्थिक क्षेत्र में फायदा होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं। समाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन: आज आपको विदेशी संबंधों से आर्थिक लाभ होगा। काम यश और कीर्ति प्राप्त करेंगे। अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।  

कर्क: आज आपको धन संभाल कर खर्च करने की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। बिजनेस पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।

सिंह: आज आपको सामान्य परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में कार्य को लेकर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कन्या: आज आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

तुला: आज किसी मित्र के जरिए आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आपका उदार स्वभाव लोगों को अपनी ओर खींचेगा। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक: आज आप किसी नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।

धनु: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुंटुंब में वातावरण खुशहाल देखने को मिल सकता है। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। 

मकर: आज आपकी संतान आपको निराश कर सकती है। हालांकि उन्हें सही दिशा में ले जाना आपके लिए चुनौती हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। 

कुंभ: आज आपके सामने छोटी-छोटी परेशानियां आएंगी। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

मीन: आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मनोबल ऊंचा बनाए रखें। आज आपके पास अधिक काम होगा। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स