लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 07 November 2021: आज इन 5 राशि वालों के खुलेंगे भाग्य, होगा लाभ ही लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: November 7, 2021 07:49 IST

Aaj Ka Rashifal 07 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें, वरना सीनियर की डांट-फटकार लग सकती है।

वृषभ राशि: वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि: आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  

कर्क राशि: प्रेम जीवन में आज आपको आनंद आएगा। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोनों साथ मिलकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। 

सिंह राशि: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। 

कन्या राशि: आज आपको प्रयास करने से सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करेंगे। 

तुला राशि: आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। घर में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। घरवालों का साथ पाकर दिल को सुकून महसूस होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अच्छा लगेगा।  

वृश्चिक राशि: आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। 

धनु राशि: धन अधिक खर्च हो सकता है। आर्थिक नुकसान के भी संकेत हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

मकर राशि: आप का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रो के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। 

कुंभ राशि: कार्य क्षेत्र परिस्थितियां आज आपके अनुकूल दिखाई देंगी। बॉस आपके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आएगा। वहीं बिजनेस करते हैं तो आज आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे जिसे देखकर मन प्रफुल्लित होगा।

मीन राशि: धार्मिक कार्य के लिए दिन शुभ है। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाग्य भी आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। कोशिश मात्र से ही सफलता मिलने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग