लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 06 November 2025: आज धन-संपत्ति को लेकर बढ़ेगी इन राशिवालों की चिंता, कष्टकारी परिणाम मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2025 05:26 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 06 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

कर्क दैनिक राशिफल: ऑफिस में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज परेशानियों को लेकर मन में बेचैनी की भावना रहेगी। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज सेहत के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। खांसी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। 

धनु दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। आपको शानदार परिणाम मिल सकते हैं। आपके साहस में वृद्धि होगी।   

मकर दैनिक राशिफल: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा। आज कर्मक्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे।   

मीन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। हालांकि ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स