लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 September 2025: आज इन 6 राशियों को होगा अधिक फायदा, आर्थिक क्षेत्र में पाएंगे सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: September 4, 2025 05:06 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 04 September 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आप सोच-समझकर फैसले लेंगे। आर्थिक हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज घर की खरीदारी में आज पैसा खर्च होगा। घर का बजट गड़बड़ कर सकता है। नतीजतन आप किसी धन उधार ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे। सोशल मीडिया में समय जाया होगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज किसी धार्मिक स्थल पर भी जाना हो सकता है। आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल: आज भाग्य के सहारे न बैठें बल्कि कर्म करें। यही सिद्धांत आपको कामयाबी की राह में आगे बढ़ाएगा। आज आप ज्ञानी लोगों के संपर्क में आएंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज खाली समय मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज दांपत्य जीवन में लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। आपको आज धन संभाल कर खर्च करना होगा। इसके लिए प्रबंधन करना होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज किसी कानूनी अड़चन में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सरकारी काम में अड़चन आएगी।

धनु दैनिक राशिफल: आज किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। निजी जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मकर दैनिक राशिफल: आज प्रॉपर्टी में इजाफा होने की संभावना है। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आप अपनी ऊर्जा को आप सही दिशा में नहीं लगा पाएंगे। निजी समस्याओं को लेकर चिंताएं रहेंगी। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

मीन दैनिक राशिफल: आज कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। हालांकि धन जरूरत से ज्यादा खर्च होगा। कामकाज में आज मन नहीं लगेगा। इसमें नीरसता का भाव रह सकता है।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग