लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 04 November 2024: आज इन 4 राशि वालों के लिए करेंगे मौज, मनचाहा फल?

By रुस्तम राणा | Updated: November 4, 2024 05:26 IST

Aaj Ka Rashifal 04 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 04 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज गूढ़ विद्याओं को सीखने की उत्सुकता जागेगी। ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बात को आगे न बढ़ने दें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। बिजनेस पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर गुप्त शत्रुओं से बचके रहें।

कर्क दैनिक राशिफल:  आज प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। लव पार्टनर से दिवाली गिफ्ट मिल सकता है। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए शुभ बीतेगा। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए सामान्य संकेत दे रहा है। लेकिन दिन के समाप्त होते-होते कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साप्ताहांत में कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।  

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज का दिनमान आपके लिए शुभ है। आज आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है।

धनु दैनिक राशिफल: आज आपको आर्थिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

मकर दैनिक राशिफल: आज दिन आपके लिए आर्थिक लाभ होने के संकेत कर रहा है। धन मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपके लंबित कार्य पूर्ण होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

मीन दैनिक राशिफल: आज भाग्य आपका साथ देगा जिसकी मदद से आप कम मेहनत के बावजूद सफलता को हासिल करने में सफल होंगे। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग