लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: आज सावधान रहें ये 3 राशि के जातक, हो सकता है बड़ा आर्थिक नुकसान

By रुस्तम राणा | Updated: October 3, 2024 05:18 IST

Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।    

मेष दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। साथ ही शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपका नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में आपको उनकी चाल से थोड़ा सतर्क रहना होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रह सकती है। लव लाइफ में प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां अनुकूल है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। चल-अचल संपत्ति के खरीदने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज आप सेहतमंद और तंदुरुस्त रहेंगे। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। काम के चलते निजी जीवन को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आज धन संचय करने में सफल होंगे। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपको आर्थिक रूप से सजग रहना होगा। धन से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। हालांकि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। मित्रों एवं बड़े भाई-बहनों की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। हालांकि थोड़ा अधिक काम रहेगा। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे। उनकी सेहत में सुधार होगा।

मकर दैनिक राशिफल: आज भाग्य का चक्र आपके हित में घूमेगा। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। कार्य-व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग