लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 03 June 2025: आज मिथुन, सिंह और कन्या राशिवाले रहें सावधान, दिन आपके लिए दे रहा है अशुभ संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: June 3, 2025 05:23 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

Open in App

Aaj Ka Rashifal 03 June 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज आज आपको किसी काम में अपने जीवन साथी का सहयोग मिल सकता है। अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन आज सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। अतिरिक्त पैसा रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। आपको भी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल: आज निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज भाग्य आपका साथ देगा। कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज मानसिक शांति महसूस करेंगे। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे। 

मकर दैनिक राशिफल: आज धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। अपने निवेश की की योजनाओं को गुप्त रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। 

मीन दैनिक राशिफल: आज आपको मेहनत से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग