लाइव न्यूज़ :

Rashifal 01 January 2026: नए साल का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए लकी, इच्छानुकूल मिलेंगे परिणाम

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2026 06:04 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों में तेजी आएगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे। धन के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। 

मिथुन दैनिक राशिफल: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।  आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी।   

कर्क दैनिक राशिफल: आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी। निवेश से बचें। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी। कर्म क्षेत्र में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। 

तुला दैनिक राशिफल: आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। किसी तीर्थस्थल पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। आपको अप्रत्याशित परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। जीवनसाथी से नाराजगी दूर होगी। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कार्य-व्यापार में मुनाफा होगा। 

मकर दैनिक राशिफल: आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। संतान से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। 

मीन दैनिक राशिफल: आज लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग