लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: आज क्या है राहु काल का समय और कब से है अभिजीत मुहूर्त, पढ़िए 4 सितंबर का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 07:03 IST

Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 12.20 बजे से आज शुरू होगा। दिशा शूल की बात करें तो यह आज दिल्ली में उत्तर दिशा का है।

Open in App
ठळक मुद्देAaj Ka Panchang: दिल्ली में आज अभिजीत मुहूर्त का कोई समय नहींभाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की यह षष्ठी तिथि है, रात 09.44 के बाद सप्तमी की होगी शुरुआत

आज 4 सितंबर, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 12.20 बजे से शुरू होगा और यह 01.54 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के शुक्ल पक्ष की यह षष्ठी तिथि है जो रात 09.44 तक जारी रहेगी। इसके बाद सप्तमी की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) कोई भी नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.04 बजे और सूर्यस्त शाम 06.36 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.25 बजे से 3.15 तक होगा। अमृत काल शाम 07.37 बजे से 09.10 तक है। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर12.26 PM से 01.59 PM
पटना11.48 PM से 01.22 PM
लखनऊ12.05 PM से 01.39 PM
नई दिल्ली12.20 PM से 01.54 PM
मुंबई 12.37  PM से 02.10 PM
उज्जैन12.26 PM से 01.59 PM
कोलकाता11.36 PM से 01.09 PM

आज स्कंद षष्ठी

स्कंद तमिल हिंदू में सबसे लोकप्रिय देवताओं में से एक है। भगवान स्कंद दरअसल भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं। दक्षिण भारत में स्कंद को भगवान गणेश का छोटा भाई कहा जाता है जबकि उत्तर भारत में उन्हें भगवान गणेश का बड़ा भाई माना जाता है। भगवान स्कंद को मुरुगन, कार्तिकेय के नाम से भी जाता जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को आने वाले स्कंद षष्ठी तिथि के दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान की पूजा में दिन बिताते हैं।

टॅग्स :आज का पंचांगज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स