लाइव न्यूज़ :

आज का पंचांग: विनायक चतुर्थी आज, दिल्ली में राहु काल दोपहर 2 बजे से, पढ़ें 27 फरवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 08:34 IST

आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 02.00 बजे से शुरू होगा और ये 03.27 बजे तक रहेगा। दिशा शूल आज दक्षिण का है। पढ़ें 27 फरवरी का पंचांग

Open in App
ठळक मुद्देआज का पंचांग: सूर्य शताभिषा नक्षत्र में, दक्षिण दिशा में लंबी यात्रा से बचेंविजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 2.29 बजे से 3.15 तक होगा

Panchang 26 February 2020, Aaj Ka panchang: आज 27 फरवरी, 2020 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो कल सुबह 06.44 बजे खत्म होगी। इसके बाद पंचमी की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आज विनायक चतुर्थी भी है। दरअसल शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं। इस तिथि पर भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही आज देर रात 1.08 बजे पंचक का भी समापन हो रहा है।

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 02.00 बजे से शुरू होगा और ये 03.27 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य शताभिषा नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.28 बजे से 1.15 तक का है। राजधानी में सूर्योदय 06.49 बजे और सूर्यास्त शाम 06.19 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 2.29 बजे से 3.15 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल जयपुर           02:06 PM से 03:33 PMपटना            01:29 PM से 02:56 PMलखनऊ       01:46 PM से 03:12 PMभोपाल          02:01 PM से 03:28 PMमुंबई            02:19 PM से 03:47 PM

टॅग्स :आज का पंचांगराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 01 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य