लाइव न्यूज़ :

7 अक्टूबर राशिफलः जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: October 7, 2020 16:45 IST

Open in App

मेष- आज आपका दिन सामान्य रहेगा और बाधाओं से सामना हो सकता है। पैसों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक जतन करने की जरूरत है। वाद विवाद से बचें। भविष्य की योजनाओं में काम करेंगे।

वृषभ- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मानसिक और आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को बेहतरीन लाभ होगा। काम में व्यस्तता रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन- आज आपका मनोबल रोज की तुलना में कमजोर रहेगा। लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। कर्ज लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज प्रतिद्वंदियों से सावधान रहना चाहिये।

कर्क- अवसरों का अच्छा लाभ उठायेंगे। करियर में यश और धन दोनों की प्राप्ति होगी। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी।

सिंह- मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। अविवाहित जातक विवाह के विषय में सोच सकते हैं। परिवार को पूरा समय देंगे। अपने ज्ञान और प्रतिभा का उत्तम प्रदर्शन करेंगे।

कन्या- आपको योग्य मार्गदर्शक और अनुयायी मिलेंगे। साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। जीवन में बाँकी पहलुओं का ध्यान अवश्य करें। आध्यात्मिक चिन्तन में मन लगेगा। विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं।

तुला- मूड स्विंग की समस्या आ सकती है। पुरानी किसी गलती के कारण आत्मग्लानी का भाव उत्पन्न हो सकता है। अपनी सीमा का उल्लंघन न करें। घर में झगड़ा हो सकता है। बहुमूल्य वस्तुओं को सहेजकर रखें।

वृश्चिक- विवादित विषयों से आपको दूर रहना चाहिये। नयी सम्पत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। धन का निवेश करने का प्रयास करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु- आपकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। बचत के धन का उपयोग दूसरे कार्यों में करेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। कम मेहनत करके अधिक धन लाभ मिलेगा। विवादों से मुक्ति मिलेगी।

मकर- परिवार के लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन और गेम्स में समय बितायेंगे। छात्रों पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। जो लोग विवाह के लिये रिश्ते ढूंढ रहे हैं उन्हें आज अच्छी खबर मिलेगी। दूसरों के मामलों में अपनी राय देने से बचें।

कुम्भ- कार्यक्षेत्र में आपसे ईर्ष्या रखने वाले व्यक्ति दुष्प्रचार कर सकते हैं। बुरे व्यक्तियों की संगत से दूर रहें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रत्येक कार्य को बारीकी से करने का प्रयास करेंगे। परिवार में आतंरिक कलह की आशंका रहेगी।

मीन- अपनी उपलब्धियों को अच्छी तरह से व्यक्त कर पायेंगे। बुजुर्ग लोगों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में भाग लेंगे। अपने कार्यों और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। आपकी छवि में सुधार आयेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता