लाइव न्यूज़ :

5 जुलाई राशिफल: आज चंद्रग्रहण के दिन आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव, मिलेगी अच्छी खबर या..

By गुणातीत ओझा | Updated: July 5, 2020 06:36 IST

5 July 2020 Horoscope Today Sunday: हम आपको बता रहे हैं आज 5 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (5 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, रविवार, 05 जुलाई 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा...

Open in App

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन कार्यभार की भी अधिकता रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन जिह्वा पर संयम रखना होगा, अन्यथा परिजनों से कलह होने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। खर्च पर नियंत्रण एवं धन सम्बंधित लेन-देन में अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। खान-पान में भी संयम बरतें।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल होगा। सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ की संभावना रहेगी। कार्य विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक होगा। परिवार में आनंद व उल्लास छाया रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। परिवार में अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। परिजनों से मतभेद होने की संभावना रहेगी। कठिन परिश्रम के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने से मन व्यथित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल रहने से आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। मित्रों-परिजनों के साथ पिकनिक का आयोजन हो सकता है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायी रहेगा। वाहन-आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर की सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आध्यामितकता और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने पड़ेगी और दिन भागदौड़ में गुजरेगा। व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। पुराने मित्रों से मुकालात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। परिजनों के साथ सैर-सपाटे में आनंतपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा-पर्यटन का आयोजन भी हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरी रहेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बनेंगे। रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभ का सौदा सिद्ध होगी। पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। परिजनों के साथ पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और बीमारियों से राहत मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और कार्य सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भागदौड़ के बावजूद कार्यों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। हताशा से बचना होगा और सेहत का ध्यान रखना पड़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यक्षेत्र में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित रहेगा। भागदौड़ अधिक करने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश और कार्य विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलचन्द्रग्रहणगुरु पूर्णिमाराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता